Advertisement

बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग दिसंबर में सात फेरे लेंगी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे, शुरू हुई तैयारियां

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे 12 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. अंकिता और विक्की जैन तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में है. और अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (साभार: इंस्टाग्राम)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 14 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST
  • साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में हैं अंकिता और विक्की
  • मुंबई में ही होगी शादी

बॉलीवुड और टीवी गलियारों में स्टार्स की शादियों की खबर सुर्खियां बनाए हुए हैं. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरों के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी भी चर्चा में हैं. और अब सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी शादी कर रही हैं. 

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे 12 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. अंकिता और विक्की जैन तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में है. और अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. 

गोवा में हो सकती है बैचलरेट पार्टी: 

अंकिता के एक करीबी ने ईटाइम्स को बताया कि शादी के फंक्शन 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होंगे. और कई हस्तियां उनकी शादी के फंक्शन में परफॉर्म करेंगी. वहीं, उनकी बैचलरेट पार्टी गोवा में होने की संभावना है. 

उनके करीबी ने बताया कि सब कुछ प्लान हो चुका है और जल्द ही निमंत्रण भेजे जाएंगे.

अंकिता और विक्की पिछले साढ़े तीन साल से रिश्ते में है और उन्होंने हमेशा मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक पलों की झलकियां शेयर करती रहती हैं. उनके फैंस को भी उनकी पोस्ट का इंतज़ार रहता है. 

और उनकी शादी की खबर यकीनन उनके फैंस को खुश कर देगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement