रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों खूब चर्चा में है. JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े नाम नजर आ रहे हैं. पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चेहरे शो का हिस्सा हैं. शो के प्रोमो और कंटेंट सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं.
पवन सिंह ने शुरू किया पुश-अप चैलेंज
शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पावर स्टार पवन सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला. कॉमेडियन भारती सिंह बातचीत के दौरान अचानक पुश-अप चैलेंज शुरू हो जाता है. इसके बाद भारती 'पावर के ऊपर जनरेटर बैठेगा' ये बात कहते हुए पवन सिंह की पीठ पर बैठ जाती हैं. इसके बाद पावर स्टार पवन सिंह धड़ाधड़ पुश अप्स लगाने लगते हैं.
पवन सिंह के वर्कआउट मोमेंट पर भारती सिंह की कॉमेडी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. फैंस इस वीडियो को देखकर गजब के रिएक्सन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- पावर स्टार पवन सिंह जहां जाते हैं एंटरटेनमेंट होता है.
राधे मां से मिलवाती दिखीं भारती सिंह
इससे पहले शो का एक और प्रोमो सामने आया था, जिसमें भारती सिंह पवन सिंह और काजल राघवानी को राधे मां से मिलवाती नजर आई थीं. भारती कहती हैं कि राधे मां अपने ज्ञान से लोगों के दुख-दर्द दूर कर देती हैं. इसके बाद पवन सिंह राधे मां के पैर छूते हैं. सभी लोग सोफे पर बैठ जाते हैं. तभी भारती सिंह राधे मां से पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर मजेदार अंदाज में सवाल करती हैं.
भारती सिंह राधे मां से कहती हैं कि वह पवन सिंह के लिए एक अच्छा जीवनसाथी मिलने की कामना करें. वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि पवन सिंह इस मामले में कई बार धोखा खा चुके हैं. भारती की बात सुनकर राधे मां पवन सिंह को सामने आने के लिए कहती हैं. पवन सिंह तुरंत हाथ जोड़कर उनके सामने खड़े हो जाते हैं. इस पूरे सीन में कॉमेडी के साथ पवन सिंह की पर्सनल लाइफ का भी जिक्र होता है.
शो में खुलकर बात कर रहे पवन सिंह
'भोजपुरी बवाल' के जरिए पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं. उनकी पर्सनल लाइफ लंबे समय से चर्चा में रही है. शो में वह अपनी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और मुश्किल दौर से जुड़ी बातें दर्शकों के साथ शेयर कर रहे हैं. वहीं, तेज प्रताप यादव भी शो में अपनी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें सामने रख रहे हैं, जिन्हें उन्होंने इससे पहले किसी खुले मंच पर शेयर नहीं किया था.