Advertisement

उर्फी जावेद को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, एक्ट्रेस से भी रिवीलिंग कपड़ों की वजह से दुबई में हुई थी पूछताछ

मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी अपने लुक्स के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंच करने के लिए जानी जाती हैं. उर्फी के लुक्स की बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर भी तारीफ कर चुके हैं. उर्फी ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन में हिस्सा लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 

उर्फी जावेद
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST
  • उर्फी जावेद को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
  • दुबई में खुलेआम कर रही थीं ये हरकत

गोरेगांव पुलिस ने टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर उर्फी जावेद को व्हाट्सएप के जरिए रेप और जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. शख्स का नाम नवीन गिरी बताया जा रहा है. उसपर आईपीसी की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 354 (डी) (पीछा करना), 509, 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ आईटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

कपड़ों की वजह से रहती हैं चर्चा में

मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी अपने लुक्स के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंच करने के लिए जानी जाती हैं. उर्फी के लुक्स की बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर भी तारीफ कर चुके हैं. उर्फी ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन में हिस्सा लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अतरंगी कपड़े पहनने की वजह से कुछ लोग उर्फी की पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं.

कपड़ों की वजह से मुश्किल में उर्फी

उर्फी से दुबई में एक वीडियो शूट की वजह से पूछताछ की गई. उन पर आरोप है कि उन्होंने दुबई के कानूनों का मखौल उड़ाते हुए, रिवीलिं कपड़े पहने, जो दुबई में सार्वजनिक स्थल माना जाता है. अब दुबई की पुलिस उर्फी को लेकर किस नतीजे पर पहुंचती है ये देखने वाली बात होगी. 

 

अस्पताल में हुई थीं एडमिट

उर्फी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रही थीं. उन्हें लॉरेंस गिट्टी नाम की बीमारी हुई है, जिस वजह से उन्हें वॉइस इंफेक्शन हो गया है. उर्फी का मुरझाया चेहरा देख उनके फैंस परेशान हो गए थे. हालांकि उर्फी अब ठीक हैं और फिलहाल दुबई में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement