Advertisement

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा पूरा देश... PM मोदी-राष्ट्रपति कोविंद समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)पिछले 27 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. शुक्रवार को अचानक सेहत बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

लता मंगेशकर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST
  • लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा पूरा देश
  • 27 दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती

भारत की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह पिछले 27 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. हालांकि, बीच में एक बार उनकी तबीयत में सुधार भी हुआ था लेकिन, शुक्रवार को फिर से सेहत बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उनके निधन से पूरा देश गमगीन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. 

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा. उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा. फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं. वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी" 

पीएम मोदी ने कहा कि "मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला. उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी. लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है. उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की."

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  ट्वीट किया "लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है. उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई. उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी." 

  वीरेंद्र सहवाग ने जताया दुख "वीरेंद्र सहवाग ने लिखा "भारत की कोकिला, एक आवाज जो गूंजती है, दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए खुशी लेकर आई है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना." सदैव हमारे बीच रहेंगी- अमित शाह 
  "मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा. अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी. उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ. ॐ शांति शांति."   हर संगीत प्रेमी के हृदय 'स्वर कोकिला'- जेपी नड्डा  "हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हृदय विदारक है. यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें. लता दीदी के परिजनों और विश्वभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ॐ शांति"
  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि
  "देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है. पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी." ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement