Advertisement

जब हरे रंग का लंहगा पहन कर थिरकीं पीवी सिंधु,'Love Nwantinti' सॉन्ग पर किए जबरदस्त डांस मूव्स

इंटरनेट पर पीवी सिंधु का डांस वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, पीवी सिंधु ने हरे रंग का लहंगा पहन कर डांस किया और सबके दिलों को चुरा ले गयी.

पीवी सिंधु
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST
  • खूब वायरल हो रहा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का डांस
  • हरे रंग के लहंगे में खूब प्यारी लग रही सिंधु

इस वक्त पीवी सिंधु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक तरफ जहां पीवी सिंधु का लंहगें वाला अवतार लोगों के खूब पंसद आ रहा है तो वहीं कुछ लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि क्या पीवी सिंधु की शादी होने वाली है.

लोगों को खूब पंसद आ रहा पीवी सिंधु का डांस 

7 नवंबर को, 26 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी ने 'लव नवंतिति'  (Love Nwantiti) पर नाचते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में पीवी सिंधु हरे रंग के लहंगे में बड़ी ही प्यारी लग रही हैं. बेहद ही कम समय में इस वीडियो को 1.7 मिलियन बार देखा जा चुका है. मजेदार बात ये भी है कि वीडियो के पोस्ट करते ही कमेंट्स की बौछार लग गयी. कोई कमेंट कर के  सिद्धु को क्यूटी बोल रहा है तो कोई ड्रेस की तारीफ कर रहा है तो किसी ने कहा दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में  पीवी सिद्धु की चुटकी लेते हुए कहा कि 'आपको डांस नहीं आए लेकिन परिवार वाले जबरदस्ती डांस करवाएं तो ऐसा ही डांस सामने निकल कर आता है'.

मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी ने भी किया कमेंट

सिंधु के इस वीडियो पर मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी ने भी कमेंट किया. पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीता था और इस साल टोक्‍यो ओलंपिक में उन्‍होंने ब्रॉन्‍ज मेडल जीता. वह 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. पीवी सिंधु (PV Sindhu) को 8 नवंबर को पद्म भूषण अवॉर्ड से भी नवाजा गया है. पीवी सिंधु को हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली  राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. यह देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement