Advertisement

ग्लैमर की दुनिया छोड़कर जंगल में फार्मस्टे चली रहीं राज फिल्म की मालिनी, अब दिखती हैं ऐसी

करीब दो दशक पहले एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाने वाली मालिनी अब सह्याद्रि की पहाड़ियों में शांत जिंदगी जी रही हैं. उनकी इस जिंदगी की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस का प्यार अचानक उमड़ पड़ा. जहां करीब एक सप्ताह पहले उनके सिर्फ 644 फॉलोअर्स थे, वहीं अब यह संख्या 28 हजार के पार पहुंच गई है.

Raaz Actress Malini Sharma
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

फिल्म 'राज' में चुड़ैल का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मालिनी शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड से दूर उनकी सादगी भरी जिंदगी है. उनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है.

करीब दो दशक पहले एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाने वाली मालिनी अब सह्याद्रि की पहाड़ियों में शांत जिंदगी जी रही हैं. उनकी इस जिंदगी की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस का प्यार अचानक उमड़ पड़ा. जहां करीब एक सप्ताह पहले उनके सिर्फ 644 फॉलोअर्स थे, वहीं अब यह संख्या 28 हजार के पार पहुंच गई है.

अचानक बढ़े प्यार और लोगों के मैसेज से मालिनी काफी भावुक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया. वीडियो में उन्होंने कहा, 'आप लोगों ने तो कमाल कर दिया... मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी. थैंक यू, ग्रेटिट्यूड.'

 

छोटा-सा फार्मस्टे संभालना हुआ मुश्किल
मालिनी की लोकप्रियता बढ़ने के साथ एक नई परेशानी भी सामने आ गई है. सह्याद्रि की पहाड़ियों में उनका छोटा-सा फार्मस्टे है, जहां अब बड़ी संख्या में लोग फोन करके जानकारी लेने लगे हैं. अचानक बढ़ी कॉल्स को संभालना उनकी टीम के लिए मुश्किल हो रहा है.

मालिनी ने फैंस से अपील की कि वे फार्मस्टे के नंबर पर कॉल करने के बजाय WhatsApp के जरिए संपर्क करें. उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में मैसेज आ रहे हैं. उनका कहना है कि वह कोशिश करेंगी कि लोगों को जवाब दे सकें.

राज में चुड़ैल के किरदार से मिली थी पहचान
मालिनी शर्मा ने साल 2002 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'राज' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने चुड़ैल का किरदार निभाया था और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को काफी पसंद किया गया. फिल्म के गाने भी लोकप्रिय हुए थे. खासतौर पर 'आपके प्यार में' गाने में मालिनी नजर आई थीं.

इसके बाद वह टीवी शो C.A.T.S. में भी दिखाई दीं. मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो के जरिए भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई. हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और अपनी जिंदगी को एक बिल्कुल अलग दिशा दे दी.

अब फिल्मों से दूर प्रकृति के बीच जी रहीं जिंदगी
आज मालिनी शर्मा की जिंदगी मुंबई की फिल्मी चकाचौंध से काफी अलग है. वह पुणे के पास सह्याद्रि की पहाड़ियों में The Slow Local नाम से फार्मस्टे चलाती हैं. फार्मस्टे में होम-कुक्ड फूड, हैंडमेड गिफ्ट्स, ब्रेड और लोकल लेवल पर तैयार किए जाने वाले दूसरे उत्पादों को बढ़ावा दिया जाता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement