Advertisement

रिलीज हुआ फिल्म राधे-श्याम का धांसू ट्रेलर, प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री से बढ़कर है फिल्म की कहानी

Radhe Shyam Trailer Released: काफी समय से प्रभास के फैंस उनकी आने वाली फिल्म राधे-श्याम के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे थे. हाल ही में राधा कृष्ण की एपिक लव स्टोरी का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म में आपको लीड रोल में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी.

Radhe Shyam Trailer
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST
  • खूबसूरत लोकेशन पर शूट की गई है फिल्म
  • देखने को मिलेगी प्रभास और पूजा की बेहतरीन केमिस्ट्री

Radhe Shyam Trailer: काफी समय से प्रभास के फैंस उनकी आने वाली फिल्म राधे-श्याम के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे थे. हाल ही में राधा कृष्ण की एपिक लव स्टोरी का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म में आपको लीड रोल में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी. फिल्म 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी.

खूबसूरत लोकेशन
फिल्म में प्रभास एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसे शादी और रिलेशनशिप में बिल्कुल भी विश्वास नहीं है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि प्रभास एक विदेशी महिला से रोमांस कर रहे होते हैं जब वो अचानक से उन्हें आई लव यू कहती हैं तो प्रभास कहते हैं कि वो सिर्फ फ्लर्टेशनशिप करना चाहते हैं. कहानी बेहद ही खूबसूरत लोकेशन पर शूट की गई है. साथ ही इसमें प्रभास और पूजा की बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है.

कैसा है प्रभास का किरदार
ट्रेलर में प्रभास एक मिस्टीरियस लवर बॉय विक्रम आदित्य के रूप में नजर आते हैं, जिन्हें एक्स्ट्राआर्डिनरी कहा जा सकता है. ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये लव स्टोरी औरों के मुकाबले काफी अलग होने वाली है. ट्रेलर को देखकर फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ अंदाजा तो नहीं लगाया जा सकता लेकिन ऐसा लगता है कि कहानी का पूर्व जन्म से कुछ लेना देना है. फिल्म कथित तौर पर 1970 के दशक के अंत में यूरोप में सेट की गई है, जहां दिखाया गया है कि प्रभास भविष्य देख सकते हैं. उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पता होता है.फिल्म का संगीत जस्टिन प्रभाकरन ने दिया है. वहीं गाने के बोल मिथुन ने ही लिखे हैं. 

फैंस ने जाहिर की खुशी
ट्रेलर रिलीज क् बाद से फैंस लगातार उस पर जमकर प्यार बरास रहे हैं. यूट्यूब पर एक यूजर ने लिखा- 'काफी समय से इस मास्टरपीस का इंजतार था.' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'जिस तरह से प्रभास हिंदी बोलते हैं, वो काफी क्यूट है...वेन मिरेकल मीट्स क्रिएटिविटी.' फिल्म को भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी.

भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सत्यन अभिनीत यह रोमांटिक ड्रामा पहले इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण इसे देरी से रिलीज करने का फैसला लिया गया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement