Advertisement

गिरफ्तारी के बाद पहली बार शिल्पा के साथ नज़र आए राज कुंद्रा

ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में जाते हुए देखा गया. इस जोड़े ने पीले रंग की पोशाक पहनी थी. राज ने सफेद पजामा के साथ पीले रंग का कुर्ता पहना था जबकि शिल्पा ने पीले रंग की सलवार-कमीज पहनी थी.

Shilpa and Raj Kundra
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST
  •  पीले रंग की पोशाक में नजर आए दोनों
  • पिछले हफ्ते ही राज ने डिलीट किए अपने सोशल मीडिया अकाउंट

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पोर्न से जुड़े एक मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी और जमानत के बाद पहली बार सबके सामने दिखाई दिए हैं. राज को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था और सितंबर में जमानत दे दी गई थी. वो दोनों धर्मशाला के एक मंदिर में एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दिए. शिल्पा एक पारिवारिक ट्रिप पर धर्मशाला गई हैं. शिल्पा शनिवार से अपने ट्रिप की झलकियां शेयर कर रही हैं. हालांकि अभी तक इनमें राज नजर नहीं आए थे.

 पीले रंग की पोशाक में नजर आए दोनों 

ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में जाते हुए देखा गया. इस जोड़े ने पीले रंग की पोशाक पहनी थी. राज ने सफेद पजामा के साथ पीले रंग का कुर्ता पहना था जबकि शिल्पा ने पीले रंग की सलवार-कमीज पहनी थी. मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद राज और शिल्पा हाथ में हाथ डाले मंदिर से बाहर निकले. उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी थे. उनकी यात्रा का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया था.

शिल्पा के साथ नज़र आए राज कुंद्रा

पिछले हफ्ते ही राज ने डिलीट किए अपने सोशल मीडिया अकाउंट

जुलाई में पोर्न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा पर कई आरोप लगे थे. राज पर पोर्न वीडियो के प्रोडक्शन और स्ट्रीमिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया था. उन पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रस्तुतीकरण  (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. पिछले हफ्ते राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement