सुपरस्टार रजनीकांत को आज कौन नहीं जानता. अपनी कई यादगार फिल्मों से उन्होंने फैंस के दिल में विशेष जगह बनाई है. हालांकि इस सफर में रजनीकांत को इंड्रस्ट्री में 51 साल पूरे हो चुका है. उसी को याद करते हुए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के सेट पर कल डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु के साथ फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में केक काट कर जश्न मनाया. जहां कल पूरा देश आजादी के रंग में डूबा था, वहीं 'थलाइवा' के लिए 15 अगस्त का दिन इस बार और भी खास रहा. इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' की टीम ने सेट पर ही सेलिब्रेट किया.
15 अगस्त को ही हुई थी फिल्मी शुरुआत
रजनीकांत के करियर में 15 अगस्त की तारीख का खास कनेक्शन है. 15 अगस्त 1975 को उनकी फिल्म 'अपूर्व रागंगल' रिलीज हुई थी और इसी फिल्म के साथ उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपना कदम रखा था. इसके बाद रजनीकांत ने अपने अभिनय और यादगार फिल्मों से फिल्मी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई और आज उनका नाम वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा के बड़े सुपरस्टार्स के रूप में जाना जाता है. उनका 51 साल का यह सफर उनके लंबे और सफल फिल्मी करियर को प्रस्तुत करता है, जो आज भी कई सेलिब्रिटी का सपना है.
'धर्मन' के सेट पर हुआ सेलिब्रेशन
रजनीकांत इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'धर्मन' की शूटिंग कर रहे हैं. इसी दौरान फिल्म की टीम ने उनके 51 साल पूरे होने के मौके पर एक खास केक कटिंग सेलिब्रेशन रखा. इस सेलिब्रेशन में डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु के अलावा फिल्म की कास्ट और क्रू भी मौजूद रही. सेट से शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया, '51 साल, एक नाम, एक सुपरस्टार. सेलिब्रेटिंग फ्रॉम द सेट ऑफ धर्मन'. इस खास मौके की तस्वीरें सामने आने के बाद रजनीकांत के फैंस के बीच भी इसे लेकर उत्साह देखने को मिला.
'धर्मन' की टैगलाइन ने बढ़ाई उत्सुकता
'धर्मन' की घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई है. फिल्म की टैगलाइन 'The Deadly Doctor' है. इसी टैगलाइन ने फिल्म की कहानी को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है. फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे भी सामने आए हैं. इनमें कहा गया कि 'धर्मन' मेडिकल ड्रामा सीरीज 'The Good Doctor' का अडैप्टेशन हो सकती है.
सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल
फिल्म की कहानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक X यूजर्स ने दावा किया था कि 'धर्मन' 'द गुड डॉक्टर' पर आधारित है. इसके साथ ही यह सवाल भी उठाया गया कि अगर कहानी सीरीज से ली गई है, तो इसे बड़े पर्दे के हिसाब से किस तरह पेश किया जाएगा. हालांकि, इन दावों की जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल रजनीकांत के 51 साल पूरे होने का जश्न और 'धर्मन' को लेकर चल रही चर्चा ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें