Advertisement

सामने आई राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की डेट, तीन दिन तक चलेंगे कार्यक्रम

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है. पहले खबर थी कि ये कपल 12 नवंबर के शादी करेगा और शादी की तैयारियां 10 नवंबर से शुरू हो जाएंगी. अब खबर आ रही है कि दोनों कपल चंडीगढ़ में 14 नवंबर को शादी करेंगे.

Rajkumar Rao and Patralekhaa
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST
  • तीन दिन तक होगा शादी का कार्यक्रम
  • चंडीगढ़ में होगी शादी

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है. पहले खबर थी कि ये कपल 12 नवंबर के शादी करेगा और शादी की तैयारियां 10 नवंबर से शुरू हो जाएंगी. हालांकि, तमाम अफवाह को लगाम देते हुए पिंकविला के हवाले से खबर आ रही है कि राजकुमार और पत्रलेखा की शादी 14 नवंबर को चंडीगढ़ में होना सुनिश्चित हुई है.

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार और पत्रलेखा ने जयपुर और अन्य लोकेशन को देखकर, चंडीगढ़ को फिक्स कर लिया है. पूरा फंक्शन तीन दिन का होगा. 13 तारीख को मेंहदी और शनिवार को शादी का फंक्शन रखा गया है. इसके बाद शादी के बाद के फंक्शन होंगे.

मुंबई में नहीं होगा कोई फंक्शन
राजकुमार और पत्रलेखा ने फिल्म इंडस्ट्री से बहुत ही गिने चुने मेहमानों को आमंत्रित किया है. सभी गेस्ट आज से चंडीगढ़ स्थित वेन्यू पर पहुंचना शुरू हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में कोई भी फंक्शन नहीं रखा गया है.

काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा कपल
राव और पत्रलेख लगभग 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट किया करते हैं. पत्रलेखा ने फिल्म 'सिटीलाइट्स' से राजकुमार के साथ डेब्यू किया था. इसके अलावा वो 'लव गेम्स', 'बदनाम गली' और 'नानू की जानू' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. वहीं राजकुमार की बात करें तो उनके खाते में कुछ बेहद बेहतरीन फिल्मों के नाम दर्ज हैं. उन्होंने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से बॉलीवुड में एंट्री की. साल 2013 में वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'काई पो छे' में नजर आए. इसके अलावा 'ओमर्ता', 'न्यूटन' और 'अलीगढ़' और 'सिटीलाइट्स' उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं.

काफी बिजी है राजकुमार का Schedule

हाल ही में राव कृति सेनन के साथ फिल्म 'हम दो हमारे दो' में नजर आए. फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो राजकुमार बहुत जल्द भूमि पेडनेकर के साथ 'बधाई दो' में नजर आएंगे. इसके अलावा 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' में उनके साथ राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी की जोड़ी नजर आएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement