Advertisement

Rajkummar Rao Birthday: राजकुमार राव को एकता कपूर ने दिया था ब्रेक, स्ट्रगल के दिनों में दोस्तों से उधार लेकर करते थे गुजारा

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव 37 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. राजकुमार राव जब 11वीं में थे तभी उन्होंने सोच लिया था कि आगे चलकर उन्हें एक्टर बनना है.

राजकुमार राव
अपूर्वा राय
  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST
  • अमिताभ बच्चने के साथ साझा की स्क्रीन
  • राजकुमार राव 37 साल के हो गए हैं.

बॉलीवुड में राजकुमार राव आज एक बड़ा नाम हैं. उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था. उन्होंने गुड़गांव के ब्लू बैल्स मॉडल स्कूल से पढ़ाई की. राजकुमार राव जब 11वीं में थे तभी उन्होंने सोच लिया था कि आगे चलकर उन्हें एक्टर बनना है. आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से की. अपने कॉलेज के दिनों में राजकुमार क्षितिज रिपर्टरी और श्री राम सेंटर (एसआरसी) के थिएटर ग्रुप का भी हिस्सा थे. हम पर्दे पर राजकुमार राव के किरदारों को भले ही जानते हों लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में ऐसी कई बातें हैं जिसे आप नहीं जानते होंगे.

अमिताभ बच्चने के साथ साझा की स्क्रीन

एक्टिंग में शौक के चलते राजकुमार राव पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की. इसके बाद एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो राजकुमार राव की पहली फिल्म लव सेक्स और धोखा मानते हैं तो आपको बता दें, ऐसा बिल्कुल नहीं है, राजकुमार राव ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म रण में काम किया था. उन्होंने इस फिल्म में एक न्यूजरीडर की भूमिका निभाई थी. 

एकता कपूर ने दिया ब्रेक

एकता कपूर ने राजकुमार राव की प्रतिभा पहचानी और उन्हें एलएसडी और रागिनी एमएमएस में ब्रेक दिया. ये फिल्में सुपरहिट निकलीं और राजकुमार राव के अभिनय को सराहा गया. हालांकि इससे पहले राजकुमार राव छोटे-मोटे विज्ञापन में काम करके गुजारा किया करते थे. कभी-कभी उन्हें अपने दोस्तों से भी उधार मांगना पड़ता था. राजकुमार को असली पहचान फिल्म काई पो चे से मिली. राजकुमार राव ने 'क्वीन', 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स', 'बरेली की बर्फी', 'शादी में जरूर आना', 'न्यूटन', 'फन्ने खां', 'स्त्री', 'रूही' जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता है. राजकुमार राव अपने किरदार में परफेक्शन लाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं.

एक्ट्रेस से की है शादी

राजकुमार राव ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा से पिछले साल शादी की थी. दोनों 11 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की जान पहचान FTII पुणे में हुई थी. राजकुमार राव ने जब पत्रलेखा को देखा था तो तय कर लिया था कि वह उनसे ही शादी करेंगे. पत्रलेखा और राजकुमार राव 2014 में फिल्म 'सिटी लाइट्स' में एक साथ नजर आए थे. ये पत्रलेखा की डेब्यू फिल्म थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement