Advertisement

Raju Srivastava Health: राजू श्रीवास्तव को आया होश...15 दिन पहले हार्ट अटैक आने के बाद कोमा में थे एक्टर

कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राजू को जल्द ही वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है हालांकि, उनके भाई ने अफवाहों को खारिज कर दिया लेकिन आश्वासन दिया कि राजू की हालत स्थिर है.

Raju Srivastava
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST
  • लोगों की दुआ हुई कुबूल
  • 15 दिन पहले आया था हार्ट अटैक

कुछ हफ्ते पहले, जिम में वर्कआउट के दौरान गिर जाने के बाद राजू श्रीवास्तव को अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल ले जाने के बाद पता चला की कॉमेडियन-एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था. तब से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. हालांकि राजू श्रीवास्तव धीरे-धीरे अब ठीक हो रहे हैं. डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआत में राजू का शरीर उपचार के प्रति इतनी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे वो रिस्पांड कर रहे हैं. अभी फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं लेकिन ऐसी खबर है कि उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है.

वेंटिलेटर से हटेंगे राजू श्रीवास्तव?
कुछ घंटे पहले राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर से हटाने की खबर आई थी. कॉमेडियन सुनील पाल ने एक इंटरव्यू में यह बात बोली थी. हालांकि, उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की थी और कहा था कि उन्होंने केवल ऐसा सुना है. सुनील ने कहा था कि उन्होंने राजू के परिवार से इस बारे में बात नहीं की है, इसलिए इसकी पुष्टि नहीं कर सकते. सुनील पाल ने यह भी कहा कि वह राजू और उनके परिवार से मिलने के लिए जल्द ही दिल्ली जाएंगे.

वहीं राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू ने सुनील पाल की उस बात को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अभिनेता को जल्द ही वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम से हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह अच्छा रेस्पांस कर रहे हैं और अब उनकी हालत स्थिर हैं. उन्होंने प्रशंसकों से अनुरोध किया और राजू के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते रहने का आग्रह किया. दीपू ने यह भी कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें यह कहते हुए आशा दी है कि वह ठीक हो जाएगा. दीपू ने यह बयान इंडियन एक्सप्रेस को दिया था.

दुआ हुई कुबूल
पिछले 15 दिनों से राजू क्रिटिकल कंडीशन में आईसीयू में हैं. डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी स्थिति ब्रेन डेड जैसी थी. राजू श्रीवास्तव के लाखों फैंस उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे. इंडस्ट्री से भी राजू के कई साथी कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे. उम्मीद करते हैं कि भगवान ने उनकी दुआएं सुन लीं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement