Ramayana Teaser Reaction: रामायण का टीजर रिलीज, रणबीर को भगवान राम के रोल में देख कैसा है फैंस का रिएक्शन?

टीजर रिलीज के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना आदिपुरुष से भी कर दी है. एक यूजर ने लिखा कि यह Adipurush 2.0 जैसा लग रहा है, बस VFX थोड़ा बेहतर है. वहीं दूसरे यूजर ने इसे फैन-मेड ट्रेलर जैसा बताया.

Ramayana teaser
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रामायण (Ramayana) का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि यश रावण के किरदार में दिखाई दिए, हालांकि उनका चेहरा पूरी तरह रिवील नहीं किया गया.

टीजर में रणबीर कपूर का लुक बेहद शांत नजर आता है. उन्हें एक योद्धा के रूप में भी दिखाया गया है. वहीं, यश के रावण की सिर्फ झलक दिखाई गई है, जिससे फैंस के बीच सस्पेंस और उत्सुकता दोनों बढ़ गई हैं.

सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन
टीजर रिलीज के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना आदिपुरुष से भी कर दी है. एक यूजर ने लिखा कि यह Adipurush 2.0 जैसा लग रहा है, बस VFX थोड़ा बेहतर है. वहीं दूसरे यूजर ने इसे फैन-मेड ट्रेलर जैसा बताया.

टीजर देखकर क्या बोले यूजर्स
एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ शॉट्स AI से बनाए हुए लगते हैं और फिल्म की झलक आदिपुरुष की याद दिलाती है. X पर भी कई लोगों ने इसी तरह की प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें लगा वे आदिपुरुष का ही नया वर्जन देख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- चेहरे पर वो शांत और सौम्य मुस्कान गायब है. ग्राफिक्स अच्छे हैं लेकिन इस फिल्म को बनाने का मकसद क्या है? कास्टिंग बेहतर हो सकती थी. एक ने लिखा- AI लग रहा है... पहले तो वो मॉन्स्टर वाला शुरुआती सीन... दूसरा जंगल में पीछा करने वाला सीन और वो सीन जहां रणबीर पेड़ पर चढ़कर बैकफ्लिप करते हैं और उनके पीछे वो राक्षस होता है...

रणबीर की एक्टिंग और कास्टिंग की तारीफ
हालांकि, कई यूजर्स ने टीजर की जमकर तारीफ भी की. खासकर रणबीर कपूर के राम अवतार को काफी पसंद किया गया. एक यूजर ने लिखा, यह पीक सिनेमा है, विजुअल्स शानदार हैं और कास्टिंग परफेक्ट है.

कुछ लोगों ने रणबीर की तुलना आदिपुरुष में राम बने प्रभाष से भी की और उन्हें बेहतर बताया. एक यूजर ने लिखा कि रणबीर इस किरदार के लिए सबसे सही चुनाव हैं. वहीं कुछ लोग टीजर देखकर भावुक भी हो गए.

4000 करोड़ बजट की मेगा फिल्म
रामायण को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के दो पार्ट्स का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बनाता है.

फिल्म में साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. संगीत ऑस्कर विजेता Hans Zimmer और A. R. Rahman ने दिया है.

रणबीर बोले- राम से सीखने आया हूं
रणबीर कपूर ने अपने किरदार को लेकर कहा कि वे भगवान राम को रिप्रेजेंट करने नहीं, बल्कि उनसे सीखने आए हैं. उन्होंने कहा कि राम का सरल और पवित्र स्वभाव उन्हें बहुत प्रेरित करता है और इस किरदार को निभाना उनके लिए एक विनम्र अनुभव रहा है.

Read more!

RECOMMENDED