Advertisement

Ramya Krishnan Birthday: 13 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत, बाहुबली बनी करियर का टर्निंग पॉइंट, कुछ ऐसी है राम्या कृष्णन की कहानी

बॉलीवुड में राजमाता का किरदार निभाने वाली राम्या कृष्णन 15 सितंबर को अपना 52 वां जन्मदिन मना रही हैं. काम्या ने 13 की उम्र से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. हालांकि आज वो इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं.

राम्या कृष्णन
शताक्षी सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST
  • 13 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मी करियर
  • बाहुबली बनी करियर का टर्निंग पॉइंट

अगर आपने फिल्म बाहुबली देखी है तो सीन आपको जरूर याद होगा, जिसमें राजमाता एक छोटे से बच्चे को ऊपर उठाते हुए ‘अमरेंद्र बाहुबली’ नाम पुकारती हैं. एक अच्छा कलाकार उसे माना जाता है, जो दर्शकों के दिलों पर अपने किरदार की एक ऐसी छाप छोड़ जाए, जो सदियों तक उनके जहन में रहे. ऐसा ही एक किरदार इस फिल्म में शिवगामी देवी का. फिल्म में बाहुबली की मां यानी राजमाता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने निभाया था. राम्या ने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था, कि फिल्म रिलीज होने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ. आज 15 सितंबर को राम्या अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. आज इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताते हैं. 

13 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मी करियर
राम्या कृष्णन का जन्म 15 सितंबर, 1970 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में की थी. तब वे 8वीं क्लास में पढ़ती थीं. उनकी पहली फिल्म मलयालम भाषा में आई थी, जिसका नाम ‘नेरम पुलरुंबोल’ था, जिसमें ममूटी और मोहनलाल के साथ वे मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. हालांकि इस फिल्म की रिलीज में देरी हुई और यह फिल्म वर्ष 1986 में रिलीज हुई. इस कारण उनकी पहली फिल्म ‘वेल्लाई मनसू’ (1985) एक तमिल फिल्म बनीं. इसमें उनके साथ वाई. जी. महेन्द्र ने काम किया था. अपनी शुरुआती कई फिल्मों में राम्या कृष्णन ने भगवान का किरदार निभाया. फिल्म ‘नीलाम्बरी’ में पडायप्पा के किरदार से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. इस फिल्म के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था. राम्या अब तक 5 भाषाओं की 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

बॉलीवुड में कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम
साउथ इंडियन सिनेमा के अलावा राम्या कृष्णन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. शुरूआती हिन्दी फिल्मों में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए, जिसकी वजह से उनकी गिनती ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में हुआ करती थीं. वर्ष 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘दयावान’ में वे डांसर के रूप में नज़र आईं. इसके अलावा राम्या फिल्म ‘खलनायक’, ‘परम्परा’, ‘क्रिमिनल’, ‘चाहत’, ‘लोहा’, ‘शपथ’, ‘वजूद’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. वो अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आई थी.

बाहुबली बनी करियर का टर्निंग पॉइंट
यूं तो राम्या कृष्णन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 2015-17 में रिलीज हुई बाहुबली सीरीज ने उनके करियर को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है. इस फिल्म उन्होंने अपने किरदार को जीवंत कर दिया. यही कारण है कि फिल्म में उनके किरदार राजमाता शिवगामी देवी को हर सिनेमा-लवर्स ने बेहद पसंद किया. उन्हें इसके लिए बेस्ट-सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नंदी अवॉर्ड भी मिला. दिलचस्प बात ये है कि राम्या से पहले इस किरदार के लिए बॉलीवुड श्रीदेवी को अप्रोच किया गया था.

क्वीन वेब सीरीज में निभाया जयललिता का किरदार
राम्या कृष्णन दिसंबर 2019 में जयललिता के जीवन पर बेस्ड वेब सीरीज क्वीन में नजर आईं. तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के ऊपर बनी इस वेब सीरिज उन्होंने सीनियर जयललिता का किरदार निभाया. वहीं इसमें जयललिता के बचपन का किरदार साउथ चाइल्ड एक्ट्रेस अनिखा सुरेन्द्रन ने प्ले किया था.  
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement