Advertisement

क्या अप्रैल में शादी कर रहे हैं आलिया-रणबीर ! इस तस्वीर ने एक बार फिर फैंस को कर दिया एक्साइट

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt)और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. यह दोनों अक्सर ही साथ में स्पॉट किए जाते हैं.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST
  • आलिया-रणबीर ने अप्रैल में काम से लिया है ब्रेक
  • दोनों एक दूसरे को सालों से कर रहे हैं डेट

एक बार फिर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें सुर्खियों में है. दरअसल, दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साड़ी फैशन ब्रांड के सीईओ और डिजाइनर के साथ खड़े है. इस तस्वीर ने दोनों के फैंस को एक्साइट कर दिया है. 

इस तस्वीर पर लोगों ने कई तरह के कॉमेंट किए हैं जैसे- 'शादी की खरीदारी' और किसी ने लिखा है क्या यही शादी की घंटी है, कोई लिखता है 'क्या आलिया-रणबीर कर रहे हैं शादी'. फैंस के मन में दोनों की शादी को लेकर कई सवाल हैं. सभी इस इंतजार में हैं कि कब दोनों शादी की बंधन में बधेंगे. 

इस तस्वीर में आलिया ने एक सिंपल सा सूट पहना है और रणबीर कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं. रणबीर के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है. दोनों की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के लिए गॉसिप का एक टॉपिक बन गई है. 

अप्रैल में लिया है दोनों ने ब्रेक 

एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया और रणबीर दोनों ने ही अप्रैल यानी अगले महीने अपने-अपने शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लिया है. इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों यह ब्रेक शादी के लिए ले रहे हैं. 

सालों से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट 

बता दें कि, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. यह दोनों अक्सर ही साथ में स्पॉट किए जाते हैं. इंडस्ट्री में जोरदार चर्चा है कि दोनों अप्रैल 2022 में ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement