Advertisement

रणबीर कपूर की 'रामायण' का मुंबई में होगा ग्रैंड प्रीमियर, रिलीज से पहले मुंबई में होगा सितारों का जमावड़ा...

'रामायण' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फिल्म की रिलीज से पहले इसे खास अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी है. लॉस एंजिल्स में प्रीमियर के बाद अब मुंबई में भी फिल्म का स्पेशल प्रीमियर आयोजित किया जाएगा.

Ramayana
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और मेकर्स इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लॉस एंजिल्स में फिल्म का प्रीमियर करने के बाद अब मुंबई में भी इसकी खास स्क्रीनिंग रखी जाएगी. इस प्रीमियर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

3 नवंबर को होगा फिल्म का खास प्रीमियर
'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग 3 नवंबर को मुंबई के लोअर परेल स्थित IMAX में होगी. इसमें फिल्म के सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स शामिल होंगे. साथ ही फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों को भी बुलाया गया है. इसके अगले दिन यानी 4 नवंबर को मीडिया के लिए खास स्क्रीनिंग रखी जाएगी. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पहले इस प्रीमियर को NMACC में करने की योजना थी, लेकिन कुछ वजहों से जगह बदल दी गई. अब यह कार्यक्रम लोअर परेल में होगा. खास बात यह है कि मुंबई में कुछ चुनिंदा लोगों को फिल्म पहले ही दिखाई जा चुकी है.

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
नमित मल्होत्रा की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे. फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और इंदिरा कृष्णन कौशल्या के किरदार में दिखेंगी. इसके अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर और कुणाल कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं.

एडवांस बुकिंग में दिख रहा दर्शकों का उत्साह
'रामायण' की एडवांस बुकिंग सभी फॉर्मेट में शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों से फिल्म को लेकर अच्छी मांग देखने को मिल रही है. लॉस एंजिल्स में हुए प्रीमियर के बाद भी फिल्म को लेकर अच्छे रिएक्शन सामने आए हैं. भारत में फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज कर रहा है, जबकि विदेशों में सोनी पिक्चर्स इसकी जिम्मेदारी संभाल रही है. वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट में भी बदलाव हुआ है. पहले इसे दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में आएगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement