Advertisement

जानें कौन हैं Randeep Hooda की होने वाली पत्नी Lin Laishram? लिन के अलावा इन एक्ट्रसेस को भी कर चुके हैं डेट

अभिनेता रणदीप हुड्डा गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की तारीख 29 नवंबर है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका एलान किया. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी मणिपुर के इम्फाल में होगी.

Lin Laishram
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

रणदीप हुडा और मणिपुर की अभिनेत्री लिन लैशराम 29 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेंगे. हाल ही में 47 साल के रणदीप ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर करके फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की. रणदीप ने वेडिंग कार्ड शेयर करते हुए जानकारी दी कि वो और लिन लैशराम मणिपुर के इम्फाल में शादी करने वाले हैं. ये एक प्राइवेट सेरेमनी होगी. रणदीप हुडा  ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारे पास एक खुशखबरी है.' इसके साथ ही उन्होंने कार्ड शेयर किया जिस पर लिखा था, 'जिस तरह 'महाभारत' में अर्जुन ने मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से विवाह किया था, हम भी अपने परिवारीजनों और मित्रों के आशीर्वाद से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. आप सभी के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम 29 नवंबर 2023 को शादी करने जा रहे हैं.' शादी इम्फाल में होगी. इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा.

कौन हैं लिन लैशराम?
लिन लैशराम एक एक्ट्रेस हैं और मॉडलिंग भी करती है. लिन का जन्म 19 दिसंबर 1985 में इंडिया के नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट में हुआ था. लिन लैशराम ने सुजॉय घोष की 'जाने जान' में प्रेमा का किरदार निभाया था. यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थी जिसमें करीना कपूर और विजय वर्मा ने काम किया था. फिल्म सितंबर में रिलीज हुई थी जिसे नेटफ्लिक्स पर दिखाया गया था. कई लोग नहीं जानते हैं कि उन्होंने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में एक छोटे से रोल के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी. लिम ने प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी 2014 की फिल्म मैरी कॉम के लिए भी काम किया. इसके अलावा उन्होंने रंगून और हैट्रिक में कैमियो रोल किया था. उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला में एक छोटा सा रोल निभाया था.

उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के सोफिया कॉलेज फॉर वुमेन से ग्रेजुएशन किया. लिन ने न्यूयॉर्क शहर में स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ़ एक्टिंग में भी भाग लिया. वह पेशे से एक विजनेसवुमन भी हैं. और हैंडक्रॉफ्टेड जूलरी का बिजनेस करती हैं. उनकी प्रेरणाओं में हैरी विंस्टन और मिकिमोटो कोकिची जैसे ज्वैलर्स शामिल हैं.

...और किसे कर चुके हैं डेट
लिन के अलावा रणदीप सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं.  जी हां, रणदीप और सुष्मिता ने साल 2004 से 2006 तक एक-दूजे को डेट किया था. दोनों की मुलाकात फिल्म 'कर्मा और होली' के सेट पर हुई थी. सुष्मिता सेन के बाद रणदीप का नाम एक्ट्रेस नीतू चंद्रा से भी जुड़ा. दोनों साल 2010 से 2013 तक रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद रणदीप का नाम 'मर्डर 3' की को-स्‍टार अदिति राव हैदरी के साथ भी जुड़ा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement