Advertisement

पाकिस्तान में धुरंधर 2 को लेकर खलबली, इस एक्टर ने दी फिल्म को न देखने की हिदायत, 1,435 करोड़ रुपए से साथ अपनी सफलता की ओर बढ़ती कहानी

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' जहां बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर भारी गुस्सा देखा जा रहा है. एक मशहूर पाकिस्तानी अभिनेता ने तो इसे देखना 'गुनाह' तक करार दे दिया है.

अहसान मोहसिन इकरम
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के बाद से ही जहां विश्व स्तर पर खूब प्रशंसा लूट रही है, वहीं पाकिस्तान में इसके खिलाफ लगातार नारेबाजी चल रही है. वहीं एक तरफ कई दर्शक और कलाकार सोशल मीडिया पर खुलकर इस फिल्म की आलोचना करते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में एक पाकिस्तानी अभिनेता ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने फिल्म धुरंधर की कहानी को नकारते हुए इसे बकवास कह डाला है.

पाकिस्तानी एक्टर अहसान मोहसिन इकरम ने फिल्म को लेकर काफी कड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि धुरंधर 2 देखना किसी पाकिस्तानी के लिए 'गुनाह जैसा' है. उनका कहना है कि दर्शक इस फिल्म पर अपना पैसा और समय दोनों बिल्कुल भी बर्बाद न करें. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि लोग उन जरूरतमंद की मदद करें जिन्हें वास्तव में पैसों की जरूरत है और जो इसलाम के लिए सोचते हैं. 

फिल्म के कलाकारों पर भी निकाला गुस्सा
पाकिस्तानी एक्टर इकरम यहीं नहीं धमें. उन्होंने अपनी एक और पोस्ट में सीधे फिल्म के एक्टर्स पर निशाना साधते हुए लिखा कि पाकिस्तानी इस फिल्म को बायकॉट करें, भले वह दुनिया के कोई भी कोने में रहते हैं. उनका आरोप है कि यह फिल्म एक 'प्रोपेगेंडा प्रोजेक्ट' है और इसे सपोर्ट करने वाले बॉलीवुड कलाकारों को भी लोगों को अनफॉलो कर देना चाहिए. उन्होंने यह तक कह डाला कि ऐसे कलाकारों को आपको भूल जाना चाहिए, क्योंकि ये लोग भारत के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं.

हालांकि फिल्म की कहानी पाकिस्तान में चल रहे आतंकवाद को उजागर करती है, जिसके कारण भी कई पाकिस्तानी फिल्म से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि फिल्म में किए गए दावे झूठ हैं, जिसका कोई सच नहीं है. 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
रणवीर सिंह की सुपर हिट फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही है. दूसरे मंगलवार यानी रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत साबित की. महावीर जयंती की छुट्टी ने कलेक्शन को और रफ्तार दे दी, जिसकी वजह से कमाई में साफ बढ़त देखने को मिली.

फिल्म ने 13वें दिन यानी मंगलवार को लगभग 27.75 करोड़ रुपये जुटाए. यह आंकड़ा पिछली दिन की तुलना में करीब 10% ज्यादा है. जिससे भारत में फिल्म की नेट कमाई अब बढ़कर 899.92 करोड़ रुपए हो चुकी है. जबकि ग्लोबल कलेक्शन 1,435 करोड़ रुपए के पार जा चुकी है. रिलीज के 13वें दिन से पहले फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और 11वें दिन में ही धुरंधर 1 का रिकार्ड तोड़ दिया. फिल्म अभी सिनेमाघरों में रहेगी, जिससे देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म 2,000 करोड़ पहुंचने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साबित होगी?  


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement