Advertisement

Don 3 में शाहरुख खान की जगह नजर आएंगे रणवीर सिंह...सामने आया नया टीजर, क्या SRK के फैंस इसे कर पाएंगे एक्सेप्ट

इस साल बड़े पर्दे पर धमाल होने वाला है. ओमजी 2, गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 जैसी कई सारी फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं. इस बीच फरहान अख्तर ने भी इंडस्ट्री में बड़ा धमाका कर दिया है. उन्होंने 'डॉन' फ्रेंचाइजी की 'डॉन 3' का आधिकारिक एलान किया है.

Ranveer Singh in Don 3
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

एक्टर-फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने आखिरकार नए डॉन का खुलासा कर दिया है. Don 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह लेंगे. यानी अब '11 मुल्कों की पुलिस' के निशाने पर नए डॉन रणवीर सिंह होंगे. नए टीजर में इस बात का खुलासा हुआ. टीजर शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, "एक नए युग की शुरुआत #Don3"उन्होंने अपने ट्वीट में पुष्कर गायत्री को भी टैग किया लेकिन फिल्म का निर्देशन फरहान खुद करेंगे.

नए अवतार में नजर आएगा डॉन
टीजर की शुरुआत रणवीर से होती है जो एक ऊंची इमारत में कैमरे की ओर पीठ करके बैठे हैं. उन्होंने लैदर की जैकेट, चमड़े के जूते पहने हुए हैं और कैमरे को फेस करने से पहले वो सिगरेट पीते हुए नजर आते हैं और खुद को डॉन के रूप में इंट्रोड्यूस करते हैं. मेकर्स ने घोषणा करने के लिए डॉन का वहीं दमदार अंदाज कायम रखा है. फैंस को प्रभावित करने के लिए वीडियो में फिल्म के मशहूर डायलॉग का भी इस्तेमाल किया गया है. 'डॉन 3' का पूरा नाम 'डॉन 3: द चेज एंड्स' है. फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट की शुरुआत धमाकेदार डायलॉग से होती है. वीडियो की शुरुआत में विजुअल्स के साथ बैकगाउंड में वाइस ओवर आता है. ''शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब? पूछते हैं ये सब, उनसे कह दो, फिर जाग उठा हूं मैं, फिर सामने जल्द आने को. क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी. फिर दिखाने को. मौत से खेलना जिंदगी है मेरी। जीतना ही मेरा काम है. तुम तो हो जानते। जो मेरा बाप है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, मगर पकड़ पाया है कौन. मैं हूं डॉन.'' 

लेकिन शाहरुख के कई ऐसे फैंस हैं जो उनकी जगह किसी दूसरे एक्टर को नहीं देना चाहते हैं और फिल्म को बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं. इस वजह से ट्विटर पर No SRK No Don ट्रेंड कराया जा रहा है.

फैंस क्यों हुए नाराज
हालांकि, जब से 'डॉन 3' की घोषणा हुई है, फैंस ट्विटर पर #NoSRKNoDon ट्रेंड करा रहे हैं. यहां तक ​​कि इंस्टाग्राम पर पुरानी यादों को ताजा करने वाली पोस्टों की भरमार है कि 2025 में फ्रेंचाइजी में वापसी के लिए शाहरुख ही सबसे परफेक्ट व्यक्ति हैं और कोई नहीं. SRK के एक कट्टर फैन ने पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 'पठान' की सफलता के बाद, फरहान अख्तर को 'डॉन 3' का विचार आया, जिसे SRK खुद पिछले एक दशक से करना चाहते थे. लेकिन यह प्रोडक्शन कई कारणों से रणवीर सिंह के पास चला गया. एक यूजर ने लिखा, '' आप #शाहरुख खान के बिना #डॉन3 के बारे में कैसे सोच सकते हैं, डॉन के लिए, #SRKन केवल एक अभिनेता है बल्कि एक भावना भी है, आप फिल्म के अभिनेता को बदल सकते हैं लेकिन इसकी भावना को कभी नहीं बदल सकते... @FarOutAkhtar सर, आप हमारी भावनाओं के साथ क्यों खेल रहे हैं? NOSRKNODON."

डॉन' में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में थे. यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने न्यूचैटेल इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फ़िल्म का पुरस्कार जीता. बाद में, इसका सीक्वल 2011 में रिलीज़ किया गया और ये हिट फिल्म साबित हुई. डॉन 2 में अभिनेता ऋतिक रोशन एक विशेष भूमिका में नजर आए थे. फरहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1978 में आई डॉन की रीमेक थी, जिसमें अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement