Advertisement

रश्मिका मंदाना को डॉल जैसे लगे अमिताभ बच्चन, पहली बार अलविदा में साथ नजर आएंगे दोनों

पुष्पा फ़ेम रश्मिका मंदाना पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. ऐसे में अपनी आने वाली हिंदी फिल्मों और बिग बी के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए रश्मिका ने अमिताभ बच्चन को 'डॉल' कहा.

रश्मिका मंदाना को डॉल जैसे लगे अमिताभ बच्चन (file photo)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 02 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST
  • रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन को 'डॉल' कहा.
  • पुष्पा की अपार सफलता के बाद रश्मिका मंदाना अपनी दो बॉलीवुड फिल्मों मिशन मजनू और अलविदा को लेकर काफी उत्साहित हैं.  

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा ने लोगों को क्रेजी कर रखा है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' दर्शकों को काफी पसंद आई है. यह फिल्म अपने दमदार डायलॉग और स्टोरी के अलावा अपने गानों के लिए भी लोगों को खूब पसंद आई. फिल्म 'पुष्पा' में सामंथा प्रभु के हिट गाने ओ अंटावा के साथ ही खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की दमदार एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया. पुष्पा की अपार सफलता के बाद रश्मिका मंदाना अपनी दो बॉलीवुड फिल्मों मिशन मजनू और अलविदा को लेकर काफी उत्साहित हैं.  

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 13 मई को रिलीज होने वाली जासूसी थ्रिलर 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ नजर आएंगी.  उनकी अगली फिल्म अलविदा में रश्मिका अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. इंडिया टुडे को हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम करने के बारे में बात की. 

रश्मिका मंदाना को गुड़िया जैसे लगे अमिताभ बच्चन 

पुष्पा फ़ेम रश्मिका मंदाना पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. ऐसे में अपनी आने वाली हिंदी फिल्मों और बिग बी के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में इंडिया टुडे से बात करते हुए रश्मिका ने अमिताभ बच्चन को 'डॉल' कहा. उन्होंने कहा, "मिस्टर बच्चन एक प्यारी गुड़िया जैसे रहे हैं. वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं, एक किंवदंती हैं."  रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, "अमिताभ बच्चन ने हम सभी को बेहद सहज महसूस कराया. हर रिहर्सल से लेकर सीन तक उन्होंने शूटिंग को बिल्कुल मजेदार और अद्भुत बना दिया. उनके लिए कोई भी शब्द उनका वर्णन करने के लिए बहुत कम होगा."

इस साल रिलीज हो सकती है अलविदा 

फिल्म की बात की जाए तो अलविदा विकास बहल द्वारा निर्देशित है और इसमें नीना गुप्ता और पावेल गुलाटी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.  फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, हालांकि, रश्मिका मंदाना को उम्मीद है कि यह इस साल रिलीज होगी.रश्मिका ने कहा, "मैं अपनी दोनों फिल्मों के लिए बहुत उत्साहित हूं, आप उन्हें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. मुझे लगता है कि लोग फिल्म को पसंद करेंगे." मिशन मजनू और अलविदा के अलावा, रश्मिका पुष्पा के सीक्वल में भी दिखाई देंगी जिसका नाम पुष्पा: द रूल है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement