Advertisement

रवीना टंडन ने फराह खान को फोन कर दी थी वॉर्निंग, कहा था-'टिप-टिप बरसा पानी' के साथ छेड़छाड़ नहीं हो

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में 'टिप-टिप बरसा पानी' का रीमिक्स फिल्माया जाना था और इसकी कोरियोग्राफर थीं फराह खान. इसमें अक्षय कुमार तो थे लेकिन रवीना टंडन की जगह थीं कैटरीना कैफ. जब ये बात सामने आई तो रवीना टंडन ने फराह खान को कॉल किया और वॉर्निंग दी कि 'टिप-टिप बरसा पानी' के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो.

रवीना टंडन और फराह खान
gnttv.com
  • मुंबई,
  • 17 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST
  • 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर रवीना टंडन ने मचाया था धमाल
  • सूर्यवंशी में 'टिप-टिप बरसा पानी' का रीमिक्स फिल्माया गया

1994 में आई अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहना का वो गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' ने सचमुच आग लगी दी थी. इस गाने ने उस वक्त तो धमाल मचाया ही था, बाद में भी लोगों जुबां पर छाया रहा. अब ये गाना एक बार फिर से चर्चा में है.

जब रवीना ने फराह को फोन कर दी थी वॉर्निंग
'द कपिल शर्मा सेट' पर फराह खान ने एक खुलासा किया है. दरअसल, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में 'टिप-टिप बरसा पानी' का रीमिक्स फिल्माया जाना था और इसकी कोरियोग्राफर थीं फराह खान. इसमें अक्षय कुमार तो थे लेकिन रवीना टंडन की जगह थीं कैटरीना कैफ. जब ये बात सामने आई तो रवीना टंडन ने फराह खान को कॉल किया और वॉर्निंग दी कि 'टिप-टिप बरसा पानी' के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो.

गाना रिलीज होते ही सबसे पहले रवीना ने किया फोन
फराह ने ये खुलासा किया है कि जब 'टिप-टिप बरसा पानी' का रीमिक्स सामने आया तो सबसे पहले रवीना ने उन्हें कॉल किया. रवीना ने कहा-'फारू तुमने बहुत अच्छा काम किया है और कैटरीना शानदार दिख रही है'. कपिल शर्मा ने रवीना से पूछा कि क्या आपने सच्ची तारीफ की थी. इस पर रवीना ने कहा नहीं. रवीना ने आगे कहा कि मुझे इतना भरोसा था कि अगर कोई और करता इस गाने को तो वाकई में उसका दही बटाटा हो गया होता. लेकिन, फराह के हाथ में था तो मुझे पता था कि सबकुछ अच्छा होगा.

इस सवाल पर कि गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए उन्होंने कितनी फीस ली, फराह ने कहा कि पिछले एक दशक में उन्होंने सिर्फ अपने दोस्तों के लिए गाने किया है. उन्होंने इसके लिए कोई चार्ज नहीं किया. फराह ने कपिल शर्मा के लिए भी एक गाना फ्री में कोरियोग्राफ करने का वादा किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement