Advertisement

Indian Police Force: रोहित शेट्टी का ओटीटी डेब्यू, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बना रहे हैं नई कॉप सीरीज

रोहित शेट्टी ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा इस बार पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे.

रोहित शेट्टी का ओटीटी डेब्यू
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST
  • रोहित शेट्टी के ओटीटी में डेब्यू में नजर आएंगे सिद्धार्थ
  • पुलिस अधिकारियों के जीवन पर बनी है फिल्म

अगर आप भी रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. रोहित शेट्टी जल्द ही OTT पर डेब्यू करने जा रहे हैं. एक्शन का डोज देने के लिए रोहित जल्द ही अपनी वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक पुलिस वाले की एंट्री होगी. जी हां रोहित शेट्टी एक बार फिर से कॉप कलेक्शन से कुछ ला रहे हैं. इसके लिए रोहित ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को चुना है. 

रोहित शेट्टी के ओटीटी में डेब्यू में नजर आएंगे सिद्धार्थ
शेरशाह में फौजी का किरदार निभाने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा इस बार पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे. सिद्धार्थ ने अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसमें रोहित शेट्टी के साथ काम करेंगे. रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है. टीजर की शुरुआत रोहित के पुलिस कार में बैठने करने से होती है. फिर वह एक बंदूक का टेस्ट करते हैं और कुछ शॉट फायर करते हैं. बाद में, वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपने इंटेंस कॉप अवतार में नजर आ रहे हैं. रोहित शेट्टी ने टीज़र के साथ कैप्शन में लिखा है, "हमारे पुलिस जगत में भारतीय पुलिस बल डिजिटल हो जाता है और जब हम डिजिटल होते हैं तो यह बड़ा होना चाहिए. आपको Amazon Prime पर भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज लाने पर गर्व है."

पुलिसवालों के जीवन पर बनी है फिल्म
इस सीरीज का नाम इंडियन पुलिस फोर्स है. देश भर में हमारे पुलिस अधिकारियों की निस्वार्थ सेवा, बिना शर्त प्रतिबद्धता और देशभक्ति के लिए एक श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने हमें सुरक्षित रखने के लिए अपने कर्तव्य के आह्वान में अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया. सीरीज का उद्देश्य दुनिया भर के दर्शकों के लिए भारत से उभरने वाले एक्शन कंटेंट के लिए एक नया बार सेट करना है.

सिद्धार्थ की झोली में हैं कई फिल्में
वहीं सिद्धार्थ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं. वो रश्मिका मंदाना के साथ मिशन मजनू में दिखाई देंगे. उनके पास करण जौहर की योद्धा भी है. फिल्म में दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में हैं. सिद्धार्थ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ थैंक गॉड पर भी काम कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement