Advertisement

Salaar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सालार का जादू! प्रभास ने खुद की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, शाहरुख की डंकी से निकले आगे

Prabhas की फिल्म Salaar अपनी रिलीज के बाद से दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर ये फिल्म हर दिन कमाई के मामले में एक नए रिकॉर्ड को बना रही है.

Salaar Box Office Collection
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST
  • सालार फिल्म ने की थी पहले दिन 90.7 करोड़ रुपए की कमाई 
  • अब तक इंडिया में 381.75 करोड़ रुपए का कर चुकी है बिजनेस

बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म सालार: पार्ट 1 सीजफायर का जादू बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ. फिल्म देखने के लिए प्रभास के फैंस सिनेमाहालों में उमड़ रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म ने 16वें दिन कितने का कलेक्शन किया है?

सालार ने 16वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन 
सालार फिल्म जल्द 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है. फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 387 करोड़ हो गई है. सालार का बजट 270 करोड़ है जो फिल्म पहले ही पूरा कर चुकी है. अब फिल्म महज अपना प्रॉफिट कमा रही है. जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द 400 करोड़ के आकड़े को पार कर जाएगी. इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकारों ने बहतरीन अभिनय किया है.  

कमाई में बाहुबली 2 से आगे निकली सालार
प्रभास की फिल्म सालार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. प्रभास ने जहां कमाई के मामले में कई अभिनेताओं की फिल्मों से आगे निकल गए हैं, वहीं उन्होंने अपनी मूवी बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के कलेक्शन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.  

प्रभास का जलवा
सालार फिल्म की हो रही बंपर कमाई से प्रभास ने साबित कर दिया है कि उनका जलवा कम नहीं हुआ है. बाहुबली 1 और बाहुबली 2 के बाद प्रभास की कोई फिल्म उतना कमाल नहीं कर पाई थी. ऐसे में सबकी नजर सालार पर थी. सालार फिल्म की हो रही जोरदार कमाई प्रभास के साथ उनके फैन्स के लिए खुशी लेकर आई है. सालार, आदिपुरुष के बाद प्रभास की साल 2023 की दूसरी बड़ी फिल्म है. 

शाहरुख खान की डंकी को छोड़ा पीछे
मालूम हो कि प्रभास की सालार फिल्म शाहरुख खान की डंकी की रिलीज के दूसरे दिन यानी 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. घेरलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में भी सालार किंग खान की डंकी पर भारी पड़ी है. सालार' ने दुनियाभर में जहां 669 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. वहीं, डंकी की कमाई अब तक 422 करोड़ रुपए हुई है. शाहरुख खान की डंकी ने तीसरे शनिवार को 1.49 करोड़ रुपए की कमाई की है. 

सालार 2 का फैंस कर रहे इंतजार
प्रभास स्टारर सालार फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. होम्बले फिल्म्स की ओर निर्मित, सालार: भाग 1: सीजफायर - एक्शन से भरपूर है. इसके दूसरे पार्ट का फैंस अब इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि सालार 2, 2025 के अंत तक सिनेमाघरों में आएगी.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement