Advertisement

Salaar Twitter Review: कैसी है प्रभास की फिल्म सालार, फर्स्ट शो देखने के बाद क्या बोले दर्शक?

प्रभास की सालार: पार्ट 1 - सीजफायर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. प्रशांत नील की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए थियेटर में फैंस की भीड़ उमड़ गई है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST
  • फिल्म देखकर क्या बोले फैंस?
  • प्रभास की सालार: पार्ट 1 - सीजफायर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

प्रभास (Prabhas) की सालार: पार्ट 1 - सीजफायर (Salaar: Part 1 Ceasefire) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. प्रशांत नील की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए थियेटर में फैंस की भीड़ उमड़ गई है. सालार की कहानी देवा और वर्धा पर आधारित है, जिनके रोल प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाए हैं. इसमें श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी भी हैं. इसे पांच भाषाओं - तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ किया गया है.

फिल्म देखकर क्या बोले फैंस
प्रशांत नील की मूवी को लेकर ट्विटर पर रिएक्शन आने लगे हैं. X पर #Prabhas, #RecordBreakingSalaar और #PrashanthNeel ट्रेंड कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- फिल्म जोरदार है और एक्शन फिल्में पसंद करने वालों के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है. कुल मिलाकर, यह एक ऐसी फिल्म है जो उन लोगों को पसंद आएगी जो #KGF तरह का सेट अप पसंद करते हैं.

एक अन्य यूजर ने लिखा-यह फिल्म पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाने वाली है. सालार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से ए प्रमाणन (केवल वयस्क) मिला है. सालार पहले दिन ₹48 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 

सालार देशभर में 6 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. 'सालार' ने एडवांस बुकिंग में 48.94 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है. प्रभास के फैंस की वजह से सारे शोज फुल हैं. प्रभास की फिल्म सालार के दो पार्ट आने वाले हैं. प्रभास के करियर के लिए ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी पिछली दो फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं.

डंकी को टक्कर देने आई सालार
सालार के एक दिन पहले सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी रिलीज हुई है. डंकी ने पहले दिन 30 करोड़ की ओपनिंग ली. अब लोगों की नजरें दूसरे दिन के कलेक्शन पर टिकी है क्योंकि दूसरे दिन शाहरुख को टक्कर देने के लिए सालार सिनेमाघरों में आ चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement