Advertisement

सात फेरे लेने जा रहीं शाहिद कपूर की बहन, फिल्म 'शानदार' में शाहिद के साथ आ चुकी हैं नज़र

सना कपूर शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं. शाहिद के पिता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम से शादी की थी. शादी के दो साल बाद उनके घर बेटे शाहिद कपूर का जन्म हुआ लेकिन दोनों के बीच दूरीयां बढ़ने लगी. पहली पत्नी से तलाक के 4 साल बाद पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली. सना सुप्रिया पाठक की ही बेटी हैं.

Sanah Kapur Wedding
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST
  • शाहिद कपूर की बहन सना कपूर आज शादी करने जा रही हैं.
  • सना कपूर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक से शादी करने वाली हैं

सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी और शाहिद कपूर की बहन सना कपूर आज शादी करने जा रही हैं. सना कपूर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक से शादी करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी ऐक्ट्रेस सना कपूर 2 मार्च को महाबलेश्वर में शादी रचाने जा रही हैं.

आज होगी शादी

सना कपूर और मयंक पाहवा (Sanah Kapoor Mayank Pahwa Wedding) की शादी आज यानी 2 मार्च को महाबलेश्वर में होगी. बता दें कि सना की मेंहदी सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस फंक्शन में परिवार के जरूरी लोग ही शामिल होंगे. रस्मों से जुड़े सबी वीडियोज में सना काफी खुश दिखाई दे रही हैं.

शानदार फिल्म में किया था डेब्यू

कपूर और पाहवा कई सालों से फैमिली फ्रेंड हैं. इस नाते सना और मयंक एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं.  बताया ये भी जा रहा है कि दोनों ने कुछ समय पहले चोरी- छुपे सगाई की थी. शाहिद कपूर की बहन सना कपूर 'शानदार' फिल्म में भाई शाहिद और आलिया भट्ट के साथ नजर आ चुकी हैं. इससे पहले सना कपूर फिल्म खजूर पर अटके में भी काम कर चुकी हैं. बता दें कि फिल्म 'शानदार' में काम करने से पहले सना कपूर ने अमेरिका के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से वर्कशाप में हिस्सा लिया था. सना अपने पिता के साथ फिल्म मौसम में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम कर चुकी है. 

शाहिद की सौतेली बहन हैं सना 

बता दें कि सना कपूर शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं. शाहिद के पिता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम से शादी की थी. शादी के दो साल बाद उनके घर बेटे शाहिद कपूर का जन्म हुआ लेकिन दोनों के बीच दूरीयां बढ़ने लगी. पहली पत्नी से तलाक के 4 साल बाद पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली. सना  सुप्रिया पाठक की ही बेटी हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement