संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आखिरी सवाल' रिलीज से पहले ही फैंस के बीच चर्चा में आ गई है. इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का एक खास प्रीमियर दिल्ली में रखा गया है, जहां राजनीतिक जगत से जुड़े कई बड़े चेहरे प्रिमियर में शामिल हो सकते हैं. यह सम्मेलन नॉर्मल फिल्मों की स्क्रीनिंग जैसा नहीं, बल्कि एक खास नजरिये से देखा जा रहा है.
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की ये स्पेशल स्क्रीनिंग भारत के राजनीतिक नेताओं और प्रभावशाली लोगों के लिए खास तौर पर रखी गई है. मेकर्स का मानना है कि फिल्म का विषय ऐसा है, जो राजनीति और समाज से जुड़े मुद्दों पर आधारित है. यही कारण है जिस वजह से राजनीतिक जगत में इसे लेकर खास दिलचस्पी दिखाई दे रही है.
इस दिन होगा प्रीमियर का आयोजन
हालांकि स्पेशल स्क्रीनिंग की तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है. लेकिन अगर रिपोर्ट की माने तो 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में होने वाले प्रीमियर की डेट तय है और 13 मई को इसे नेताओं और प्रभावशाली लोगों के बीच पेश किया जाएगा, जिसके लिए चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. इस आयोजन को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. माना जा रहा है कि इस स्क्रीनिंग से फिल्म को प्रचार करने का अच्छा मौका मिलेगा.
क्या हो सकती है फिल्म की खासियत?
8 मई को रिलीज हुए ट्रेलर और फिल्म का नाम ही लोगों के मन में उत्सुकता पैदा कर रहा है. 'आखिरी सवाल' एक समाज के ऐसे मुद्दे को सामने लाने की कोशिश करती दिख रही है, जिसे कोई पूछने की हिम्मत नहीं करता. ये फिल्म समाज और उससे जुड़े व्यवस्था से जुड़े पहलुओं के इर्दगिर्द घूम सकती है. यही कारण है कि फिल्म को लेकर सिर्फ सिनेमा प्रेमियों ही नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों में भी चर्चा तेज है.
रिलीज से पहले बढ़ा बज
दिल्ली में होने वाले प्रीमियर की खबर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर माहौल और गर्म हो गया है. अकसर ऐसा कम देखने को मिलता है कि किसी फिल्म के लिए राजनीतिक हस्तियों के बीच इतनी दिलचस्पी दिखाई दे. ऐसे में लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या है, जिसे लेकर पहले से इतना ध्यान खींचा जा रहा है.
'आखिरी सवाल' के बारे में
इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन ने किया है. अभिजीत फिल्मी जगत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुके हैं. वहीं फिल्म के निर्माता निखिल नंदा और लीड एक्टर संजय दत्त हैं. इस फिल्म को उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखा गया है. कलाकारों की बात करें तो बाबा के साथ इस फिल्म में समीरा रेड्डी, अमित साध, नीटू चंद्रा, तृषा चौधरी, मयूर बंसीवाल, मृणाल कुलकर्णी नजर आने वाले हैं. फिलहाल ये फिल्म 15 मई को रिलीज होगी, और देखना होगी कि फिल्म बड़े पर्दे पर फैंस के बीच कैसा इंपेक्ट छोड़ती है.
ये भी पढ़ें