Advertisement

सेलेना गोमेज ने पहली बार मसाला चाय बना कर पी, दिया ऐसा रिएक्शन और वायरल हो गया वीडियो

सेलेना गोमेज ने सेलिब्रिटी शेफ पद्मा लक्ष्मी से मसाला चाय बनाना सीखा है. सेलेना ने चाय बना कर इसका स्वाद चखा और अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

सेलेना गोमेज
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST
  • सेलेना गोमेज ने मसाला चाय बना कर चखा स्वाद
  • खूब वायरल हो रहा है वीडियो

अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज़ का एक वीडियो खूब पंसद किया जा रहा है. इस वीडियो में सेलेना मसाला चाय बना रही हैं. मजेदार बात ये है कि सेलेना ने ना सिर्फ चाय बनाई बल्कि उसका स्वाद भी चखा. 

मसाला चाय बनाना सीख रही हैं सेलेना

टेलीविजन शो सेलेना + शेफ में सेलेना शेफ पद्मा लक्ष्मी के साथ मिलकर कई पकवान बनाए. शो के दौरान पद्मा लक्ष्मी ने सेलेना  को मसाला चाय बनाना सिखाया. शो के इस खास पार्ट का एक क्लिप सेलेना गोमेज़ के फैन पेज सेलेनेटर्स फॉर गोमेज़ ने YouTube पर शेयर किया है. इसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वायरल वीडियो में पद्मा लक्ष्मी मसाला चाय बनाने की विधी बता रही हैं, और सेलेना उनसे चाय बनाना सीख रही हैं.

सेलेना ने खाया हाथों से चावल और वीडियो हो गया वायरल

सेलेना को चाय बनाते देख उनके फैन्स ने अलग अलग तरह के रिएक्शन दिए. मसाला चाय के अलावा, सेलेना गोमेज़ ने प्रॉन करी और चावल बनाना भी सीखा,  पद्मा लक्ष्मी ने उन्हें हाथों से चावल खाना भी सिखाया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement