Advertisement

Dunki Vs Salaar: क्रिसमस पर डंकी और सालार की नहीं होगी टक्कर? बॉक्स ऑफिस पर मेगा क्लैश से बचने की तैयारी में Shahrukh Khan

Dunki Vs Salaar: शाहरुख खुद कई बार कह चुके हैं कि उनकी फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी. मगर क्रिसमस के मौके पर प्रभास की सालार भी रिलीज होने को तैयार है. जिसके बाद शाहरुख ने एक बार फिर से अपनी फिल्म डंकी को पोस्टपोन करने का मन बना लिया है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST
  • बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगा मेगा क्लैश
  • डंकी की रिलीज डेट हो सकती है पोस्टपोन

Shahrukh Khan की Dunki की रिलीज डेट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. शाहरुख खुद कई बार कह चुके हैं कि उनकी फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी. मगर क्रिसमस के मौके पर प्रभास की सालार भी रिलीज होने को तैयार है. जिसके बाद शाहरुख ने एक बार फिर से अपनी फिल्म डंकी को पोस्टपोन करने का मन बना लिया है.

पोस्टपोन हो सकती है डंकी
जानकारी के मुताबिक पोस्ट प्रोडक्शन में हो रही देरी की वजह से एक बार फिर से डंकी की डेट आगे बढ़ाई जा सकती है. हालांकि इसपर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है. अगर ऐसा होता है तो दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती हैं. क्योंकि प्रभास की फिल्म सालार का भी फैंस को लंबे समय से इंतजार है.

फिलहाल 22 दिसंबर है रिलीज डेट
पिछले महीने एक्शन थ्रिलर फिल्म सालार के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. फिलहाल'डंकी' इंटरनेशनल मार्केट्स में 21 दिसंबर को रिलीज होगी. इंडिया में फिल्म 22 दिसंबर को ही रिलीज के लिए शेड्यूल है. 'डंकी' के साथ क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

सोलो रिलीज करना चाहते हैं शाहरुख
हाल ही में शाहरुख ने जवान के सक्सेस इवेंट में डंकी की रिलीज डेट की पुष्टि की थी. लेकिन इसके बाद से ही खबरें आ रही है कि शाहरुख अपनी फिल्म को सोलो रिलीज करना चाहते हैं. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं. बता दें, दिसंबर में सालार से पहले रणबीर कपूर की एनिमल रिलीज होने को तैयार है. सालार बनाम डंकी की चर्चा बीते दिनों से पूरी इंडस्ट्री में हो रही है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement