Advertisement

Jawan Zinda Banda: जवान का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज, 1000 डांसर्स के साथ थिरकते नजर आए SRK

Zinda Banda: शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म जवान का पहला गाना रिलीज कर दिया है. गाने के बोल हैं 'जिंदा बंदा'. इस गाने को और भी कई भाषाओं में रिलीज किया गया है.

शाहरुख खान
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST
  • इस फिल्म को लेकर साउथ में भी काफी बज बना हुआ है.
  • SRK की फिल्म का पहला गाना रिलीज

Jawan Zinda Banda: शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म जवान का पहला गाना रिलीज कर दिया है. गाने के बोल हैं 'जिंदा बंदा'. इस गाने को और भी कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. SRK ने इस गाने को रिलीज करते हुए वसीम बरेलवी का शेर लिखा है-


उसूलों पे जहां आंच आए टकराना जरूरी है
जो जिन्दा हों तो फिर जिन्दा नजर आना जरूरी है.

गाने में शाहरुख खान 1000 डांसर्स के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. गाने में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान 'जिंदा बंदा' की धुन पर जोरदार डांस कर रहे हैं. वो पुलिस वाले के रोल में भी दिख रहे हैं, लेकिन इस बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है.

पठान के बाद जवान शाहरुख की 2023 में दूसरी रिलीज फिल्म है. पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. 

फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा और दीपिका पादुकोण हैं. ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका निर्देशन Atlee ने किया है. इस फिल्म को लेकर साउथ में भी काफी बज़ बना हुआ है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement