Advertisement

शाहरुख-रणबीर-आलिया को साथ देखकर फैंस बोले- फिल्म में भी इन्हें साथ लाओ, मजेदार एड ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

इतने सारे आइडिया और एक-दूसरे की टांग खिंचाई के बावजूद आखिर में वही होता है जो बिजेंद्र काला ने शुरुआत में कहा था. शाहरुख, रणबीर और आलिया को अक्षय कुमार के गाने 'हुक्का बार' पर डांस करना पड़ता है.

Rungta Steel Ad
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST
  • शाहरुख ने 'डॉन' अंदाज में दिया आइडिया
  • आलिया ने 'जिगरा' का दिया रेफरेंस

शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट... बॉलीवुड के ये तीन बड़े सितारे अगर एक साथ किसी फिल्म में नजर आएं तो फैंस के लिए यह किसी सपने से कम नहीं होगा. तीनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार भले ही अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन एक नए विज्ञापन ने फैंस को इनकी झलक जरूर दे दी है. रूंगटा स्टील के नए विज्ञापन में शाहरुख, रणबीर और आलिया साथ नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि तीनों ने विज्ञापन में अपनी ही फिल्मों और किरदारों के अंदाज में एक-दूसरे की जमकर खिंचाई की है.

विज्ञापन में क्या है खास?
विज्ञापन की शुरुआत अभिनेता बिजेंद्र काला से होती है. वह तीनों स्टार्स के साथ विज्ञापन बनाने का आइडिया बताते हैं. उनका सुझाव सुनकर शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुस्कुराते हैं. बिजेंद्र काला का आइडिया है कि तीनों स्टार्स अक्षय कुमार के मशहूर गाने 'हुक्का बार' पर डांस करें. तीनों कलाकार इस आइडिया को सीधे खारिज करने के बजाय अपना-अपना कॉन्सेप्ट बताना शुरू कर देते हैं. यहीं से विज्ञापन मजेदार हो जाता है.

शाहरुख ने 'डॉन' अंदाज में दिया आइडिया
सबसे पहले शाहरुख खान अपने मशहूर किरदार डॉन का संदर्भ लेते हैं. वह कहते हैं कि डॉन को 12 मुल्कों की पुलिस ने घेर रखा है, लेकिन वह उसका घर नहीं तोड़ पा रही क्योंकि घर रूंगटा टीएमटी बार से बना है. शाहरुख के इस आइडिया पर रणबीर कपूर तुरंत उनकी टांग खींचते हैं. वह डॉन के मशहूर डायलॉग के अंदाज में कहते हैं कि 'इस एड को झेलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है.'

 

रणबीर ने 'रॉकस्टार' को बनाया स्टील से मजबूत
इसके बाद रणबीर कपूर अपना आइडिया बताते हैं. उनका कॉन्सेप्ट उनकी फिल्म 'रॉकस्टार' से जुड़ा है. वह कहते हैं कि एक रॉकस्टार अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है और पूरी दुनिया हिला देता है, लेकिन उसका स्टेज नहीं हिलता क्योंकि वह रुनगटा बार से बना है. यह सुनकर आलिया भी रणबीर को नहीं छोड़तीं. वह उनकी बात पर 'ओ नादान परिंदे, बैठ जा' कहकर मजाक करती हैं.

आलिया ने 'जिगरा' का दिया रेफरेंस
इसके बाद आलिया भट्ट अपना आइडिया देती हैं. वह अपनी फिल्म 'जिगरा' से रिलेट करते हुए कहती हैं कि एक लड़की का भाई जेल में है, लेकिन वह उसे जेल से बाहर नहीं निकाल पा रही क्योंकि जेल टीएमटी बार से बनी है. आलिया के इस आइडिया पर अब शाहरुख की बारी होती है. वह मजाक करते हुए कहते हैं कि इसे देखने का 'जिगरा' किसी में नहीं है.

आखिर में तीनों को करना पड़ा 'हुक्का बार' पर डांस
इतने सारे आइडिया और एक-दूसरे की टांग खिंचाई के बावजूद आखिर में वही होता है जो बिजेंद्र काला ने शुरुआत में कहा था. शाहरुख, रणबीर और आलिया को अक्षय कुमार के गाने 'हुक्का बार' पर डांस करना पड़ता है. इस विज्ञापन में तीनों सेलेब्स की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. तीनों इससे पहले भी इसी ब्रांड के विज्ञापनों में साथ नजर आ चुके हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या कहा?
विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसकी खूब तारीफ की. किसी ने इसकी स्क्रिप्ट को शानदार बताया तो किसी ने तीनों को एक साथ फिल्म में कास्ट करने की मांग कर दी. एक यूजर ने लिखा कि 'स्क्रिप्ट राइटिंग ऑन फायर', जबकि दूसरे ने कहा कि तीनों को किसी फिल्म में साथ कास्ट किया जाना चाहिए. एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि 'जब कास्टिंग का बजट घर बनाने के बजट से ज्यादा हो.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement