Advertisement

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मालदीव में मनाएंगे New Year, देखें वायरल वीडियो

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा ने परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था. अगस्त में फिल्म की रिलीज के बाद से सिद्धार्थ और कियारा को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी धमाल मचाया. फिल्म के प्लाट से लेकर एक्टिंग, गाने सभी ने खूब तारीफें बटोरी.

Kiara and Siddharth
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST
  • दोनों ने साथ किया है ‘शेरशाह’ में काम
  • कियारा हैं शानदार एक्ट्रेस: सिद्धार्थ

बॉलीवुड फेम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. ये दोनों ही कथित तौर पर डेटिंग करने के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते ही रहते हैं. और भला हो भी क्यों न…दोनों को मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है. कहा जा रहा है कि दोनों न्यू ईयर वेकेशन के लिए मालदीव जा रहे हैं. इंस्टाग्राम पर अब दोनों का ये वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर किया वीडियो पोस्ट 

पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कियारा और सिद्धार्थ साथ में नजर आ रहे हैं. वीडियो में, सिद्धार्थ और कियारा एंट्रेंस गेट  चेक-इन करते दिख रहे हैं. वीडियो में कियारा को पिंक, लूज स्वेटर ड्रेस पहने देखा जा सकता है, वहीं सिद्धार्थ ने ब्लैक पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन जैकेट पहनी है.

फैंस कर रहे हैं खूब पसंद 

जैसे ही वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, दोनों के फैंस ने वीडियो पर अपने कमेंट करने शुरू कर दिए. एक फैन ने लिखा, "वे बहुत प्यारे हैं, इतनी प्यारी जोड़ी. शेरशाह देखने के बाद से तो ये दोनो और प्यारे लगने लगे हैं. एक अन्य फैन ने लिखा, "अब ये दोनो भी सीक्रेटली शादी करेंगे." वहीं एक और ने लिखा, ''बॉलीवुड की सबसे प्यारी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन जोड़ी.''

दोनों ने साथ किया है ‘शेरशाह’ में काम 

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा ने परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था. अगस्त में फिल्म की रिलीज के बाद से सिद्धार्थ और कियारा को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी धमाल मचाया. फिल्म के प्लाट से लेकर एक्टिंग, गाने सभी ने खूब तारीफें बटोरी.  

कियारा हैं शानदार एक्ट्रेस: सिद्धार्थ

कुछ समय पहले बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में, सिद्धार्थ ने कियारा के साथ अपनी इकुएशन के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, "मुझे कियारा में जो पसंद है वह यह है कि ऑफ-कैमरा वे काफी सिंपल हैं, एकदम एक्ट्रेस से अलग. जिसकी मैं अप्रीशियेट करता हूं. क्योंकि मैं भी एक ऑफ-कैमरा काफी सिंपल, शांत और ईजी हूं.”

जब सिद्धार्थ से पूछा कि वे कियारा में क्या बदलाव करना चाहेंगे? इसपर एक्टर ने कहा, “मैं उनमें कुछ भी बदलना नहीं चाहूंगी, वह एक शानदार एक्ट्रेस हैं. ठीक है, मैं जो बदलना चाहूंगा वह यह है कि उनके साथ मेरी कोई लव-स्टोरी नहीं है.”

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement