Advertisement

अगले साल होने जा रही सिद्धार्थ-कियारा की शादी, गेस्ट लिस्ट और वेडिंग वेन्यू तैयार

बी टाउन में हर तरह सिद्धार्थ-कियारा की शादी की चर्चा है. फैंस को भी इस कपल की शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. खबरें हैं कि कियारा और सिद्धार्थ अगले साल शादी कर सकते हैं. शादी काे वेन्यू पर फिलहाल चर्चा की जा रही है.

sidharth kiara Wedding
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST
  • बी टाउन में हर तरह सिद्धार्थ-कियारा की शादी की चर्चा है.
  • शादी का वेन्यू भी तय कर दिया गया है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा है. कहा जा रहा था कि दोनों 2022 के अंत तक शादी कर लेंगे. लेकिन अब ये शादी 2023 में ही हो सकेगी. बी टाउन का ये क्यूट कपल अब जल्द ही हमेशा के लिए एक दूसरे का होने वाला है. सूत्रों ने इंडिया टुडे से बताया कि शादी की रस्में दिल्ली और मुंबई दोनों जगह होंगी. दोनों का परिवार शादी की तारीख को लेकर अभी बातचीत कर रहा है. फिलहाल कपल की शादी की तारीख अभी तक फाइनल नहीं की गई है. चंढीगढ़ के द ओबेरॉय को भी वेंडिंग वेन्यू के लिए चुना जा सकता है. क्योंकि सिद्धार्थ का परिवार दिल्ली में रहता है. 

शादी में शामिल हो सकते हैं ये गेस्ट
इस शादी के लिए फिलहाल गेस्ट लिस्ट तैयार की जा रही है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को शादी में बुलाने की प्लानिंग कर रहे हैं. करण जौहर और अश्विनी यार्डी इस कपल के बेहद क्लोज हैं. इनके अलावा वरुण धवन, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी इस वेडिंग में शरीक हो सकते हैं. खबरें ये भी हैं कि शादी के बाद कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा. कियारा फिलहाल राम चरण के साथ न्यूजीलैंड में  RC 15 फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी एक्शन फिल्म योद्धा का आखिरी शेड्यूल शूट किया है.

कब शुरू हुई लव स्टोरी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लवस्टोरी फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थी. दर्शकों ने ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था. इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं. वहीं करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी कियारा इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि सिद्धार्थ उनके लिए दोस्त से बहुत ज्यादा हैं. दोनों एक दूसरे के साथ हॉलिडे पर भी गए थे. फैंस को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement