Advertisement

प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर करने के बाद पहली बार नजर आईं सोनम कपूर...फैंस ने कहा कूल मॉम

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने जबसे सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की है, कपूर परिवार में खुशियां ही आ गई हैं. जाह्नवी कपूर का Whattt रिएक्शन हो या अनिल कपूर को यंगेस्ट नानू बताना हर एक खबर सोशल मीडिया पर छाई रही. सोनम ने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए सभी फैंस को चौंका दिया.

Sonam Kapoor
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST
  • फैंस ने की तारीफ
  • साथ नजर आया परिवार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने जबसे सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की है, कपूर परिवार में खुशियां ही आ गई हैं. जाह्नवी कपूर का Whattt रिएक्शन हो या अनिल कपूर को यंगेस्ट नानू बताना हर एक खबर सोशल मीडिया पर छाई रही. सोनम ने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए सभी फैंस को चौंका दिया. हाल ही में सोनम ने प्रेग्नेंसी की खबर के बाद पहली बार पब्लिक एपियरेंस दिया. सोनम इन दिनों दिल्ली में हैं जहां वो अपने पति के साथ एक स्टोर लॉन्च एवेंट में नजर आईं.

फैंस ने की तारीफ
इस दौरान सोनम कपूर ने डार्क ब्लू कलर के पैंट सूट के साथ व्हाइट स्पेगेटी पहनी हुई थी, जिसे उन्होंने कैजुअल सूज़ के साथ पेयर किया था. वहीं आनंद अहूजा सफेद शर्ट और ऑलिव कलर की पैंट्स में नजर आए. सोनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर लोगों ने कमेंट कर प्यार जताया. एक यूजर ने लिखा प्यारी लग रही हो आप. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बेहद कूल मॉम बनेंगी.

नजर आया परिवार
बता दें कि आनंद आहूजा ने नए ब्रॉन्ड की लॉन्चिंग की है. इस ओपनिंग में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर समेत कई परिवार के लोग शामिल थे. बता दें कि यह एक शूज़ ब्रॉन्ड है. इस दौरान सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement