Advertisement

Soundarya Birth Anniversary: करियर के पीक पर सौंदर्या ने कर ली थी शादी, 31 साल की उम्र में हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई थी मौत

सौंदर्या का जन्म 18 जुलाई 1972 को कर्नाटक में हुआ था. उनका असली नाम सौम्या सत्यनारायण था. सौंदर्या ने कन्नड़ फिल्म गंधर्व से साल 1992 में बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. साल 2004 में सौंदर्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

Soundarya
अपूर्वा राय
  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST
  • सौंदर्या का जन्म 18 जुलाई 1972 को कर्नाटक में हुआ था.
  • साल 2004 में सौंदर्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.
  • सौंदर्या अपने समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं.

दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस सौंदर्या का जन्म 18 जुलाई, 1972 को कर्नाटक में हुआ था. सौंदर्या अगर जिंदा होतीं तो आज 50 साल की होतीं. सौंदर्या का असली नाम सौम्या था. सौंदर्या के पिता के एस सत्यनारायण कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर राइटर और प्रोड्यूसर थे. सौंदर्या डॉक्टर बनना चाहती थीं इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं. इसी दौरान उन्हें गंघर्व फिल्म ऑफर हुई. सौंदर्या ने भी टाइम पास करने के लिए फिल्म के लिए हामी भर दी... इसके बाद न कभी उनकी पढ़ाई पूरी हुई न डॉक्टर बनने का सपना.

तेलुगू फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस थीं सौंदर्या

सौंदर्या की पहली कन्नड़ फिल्म गंधर्व थी, जोकि 1992 में रिलीज हुई थी. इसी साल वह तेलुगू फिल्म रायथु भारतम में नजर आईं. देखते ही देखते वह तेलुगु फिल्मों की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री बन गईं. उन्होंने नागार्जुन के साथ तेलुगु में हेल्लो ब्रदर फिल्म में काम किया. ये साल 1994 की सबसे बड़ी हिट थी. अपने 12 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया. अगस्त 2004 में उनकी आखिरी फिल्म 'Apthamitra' रिलीज हुई थी, जो कन्नड़ में बनी थी.

करियर के पीक पर की शादी

सौंदर्या अपने समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं. हिंदी में उनकी फिल्म सूर्यवंशम बेहद लोकप्रिय है. इसमें अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई. सौंदर्या को तेलूगु सिनेमा की सावित्री कहा जाता था. एक्टिंग करियर के पीक पर रहते हुए सौंदर्या ने 2001 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जी एस रघु से शादी कर ली. 

मौत के वक्त थीं गर्भवती

हेलीकॉप्टर क्रैश में जब सौंदर्या की मौत हुई वह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता विद्या सागर राव के लिए प्रचार करने आ रही थीं. सौंदर्या खुद भी भाजपा में शामिल हो चुकी थीं. 17 अप्रैल साल 2004 को सौंदर्या के एयरक्राफ्ट ने जक्कूर एयरोड्रम से उड़ान भरी. कुछ ही सेकेंड में हेलीकॉप्टर हिलने लगा और गांधी कृषि विज्ञान केंद्र मैदान में आग की लपटों के साथ गिर पड़ा. हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग जलकर राख हो गए. सौंदर्या की जिस वक्त मौत हुई वह 31 साल की थीं और गर्भवती थीं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement