Advertisement

सोशल मीडिया पर छाईं श्रीदेवी की हमशक्ल, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दंग, लोग बोले बिल्कुल उनके जैसी दिखती है

दिपाली अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में श्रीदेवी की फिल्म लाडला के सीन पर एक्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में दिपाली का लुक और अंदाज बिल्कुल श्रीदेवी की तरह है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं.

श्रीदेवी की हमशक्ल
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 21 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST
  • श्रीदेवी की हमशक्ल का नाम दिपाली चौधरी (Dipali Choudhary) है.
  • इंस्टाग्राम पर दिपाली चौधरी के 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

सोशल मीडिया पर आए दिन फिल्म स्टार्स और सेलिब्रिटीज के हमशक्ल छाए रहते हैं. लोग इन हमशक्लों को हाथों-हाथ लेते हैं बल्कि इन्हें काफी लोकप्रियता भी मिलती है. ऐसे में इन दिनों बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की हमशक्ल की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं. श्रीदेवी की हमशक्ल का नाम दिपाली चौधरी (Dipali Choudhary) है और वो पेशे से व्लॉगर है.

दिपाली चौधरी के न सिर्फ नैन-नक्श बल्कि कदकाठी और बोलने का अंदाज भी श्रीदेवी से काफी मिलता जुलता है. दिपाली के सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और फोटोज हैं जिनमें वो हूबहू श्रीदेवी जैसी लग रही हैं. इंस्टाग्राम पर दिपाली चौधरी के 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह कई बार श्रीदेवी के गानों पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं. दिपाली ने ज्यादातर श्रीदेवी की फिल्मों के डायलॉग्स पर लिप सिंक करते हुए वीडियोज शेयर किए हैं. 

दिपाली, श्रीदेवी से इतनी ज्यादा मिलती हैं कि आप उनकी तस्वीरें और वीडियो दो बार देखकर कन्फर्म करना जरूर चाहेंगे कि कहीं ये असली श्रीदेवी तो नहीं. दिपाली अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में श्रीदेवी की फिल्म लाडला (1994) के सीन पर एक्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में दिपाली रेड कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. वीडियो में दिपाली का लुक और अंदाज बिल्कुल श्रीदेवी की तरह है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं. लोग ना सिर्फ इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं बल्कि एक-दूसरे से शेयर भी कर रहे हैं. 

चर्चा में आए कई सेलिब्रिटीज के हमशक्ल

गौरतलब है कि मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी साल 2018 में दुबई में एक होटल में मृत पाई गईं थीं. ऐसे में अचानक से श्रीदेवी की हमशक्ल दिपाली को देखकर श्रीदेवी के चाहने वाले हैरान हैं. हालांकि, दिपाली चौधरी पहली ऐसी शख्स नहीं हैं जो किसी सेलिब्रिटी के जैसी लग रही हैं. हाल ही में कियारा आडवाणी की हमशक्ल भी खूब चर्चा में थी. ऐश्वर्या नाम की इस लड़की ने सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम रील शेयर कर पूछा था कि क्या मैं सच में कियारा आडवाणी की तरह दिखती हूं? ऐश्वर्या के इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement