Advertisement

गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दरबार में पहुंचे गोविंदा, पत्नी सुनीता ने दे डाली बड़ी नसीहत

सुनीता आहूजा बुधवार को एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान उनका पेट डॉग उनकी गोद में था. पैपराजी ने जब उनसे बातचीत की तो उन्होंने इशारों में अपनी बात रखी.

Ssunita Ahuja (L) reacts after Govinda, Rani Swarnakar’s (R) Lalbaugcha Raja videos surface
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST
  • घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें
  • पत्नी सुनीता ने दे डाली बड़ी नसीहत

गोविंदा अपनी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बिना तंज कसा है. 

एयरपोर्ट पर पेट डॉग के साथ दिखीं सुनीता
सुनीता आहूजा बुधवार को एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान उनका पेट डॉग उनकी गोद में था. पैपराजी ने जब उनसे बातचीत की तो उन्होंने इशारों में अपनी बात रखी. सुनीता ने कहा, 'इंसानों से जितना भी प्यार करो, फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं.' इसके बाद उन्होंने अपने डॉग की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जानवरों से प्यार करो, क्योंकि वे हमेशा आपके साथ रहते हैं.

सुनीता ने किसी का नाम नहीं लिया. हालांकि, उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब गोविंदा और कोमल रानी की लालबागचा राजा की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं.

 

गोविंदा-कोमल के साथ आने से फिर शुरू हुई चर्चा
मंगलवार को गोविंदा और कोमल रानी मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे. दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. इस दौरान वहां काफी भीड़ थी और दोनों के साथ सुरक्षा भी मौजूद थी. दर्शन के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई. खासतौर पर कोमल के माथे पर सिंदूर जैसा कुछ नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं.

पहले भी कोमल को लेकर बयान दे चुकी हैं सुनीता
गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों को लेकर सुनीता पहले भी सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दे चुकी हैं. अगस्त में गोविंदा और कोमल का एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद जब पैपराजी ने सुनीता से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा था, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि.' उन्होंने कहा था कि गोविंदा को अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमने पर शर्म आनी चाहिए.

हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपनी तलाक की अर्जी भी वापस ले ली थी. उन्होंने कहा कि यह फैसला तब लिया गया जब उन्हें पता चला कि गोविंदा कथित तौर पर एक्ट्रेस कोमल रानी से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे. इस दावे को गलत बताते हुए, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने साफ किया था कि दूसरी शादी की कोई प्लानिंग नहीं है और दोहराया कि सुनीता ही गोविंदा की पत्नी हैं.

घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के बीच चल रहे विवाद में कश्मीरा खुलकर अपनी मामी सास का सपोर्ट कर रही हैं. कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में कश्मीरा ने लिखा- 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक 'मिस्ट्री वुमन' को ग्लैमराइज करके दिखा रहे हैं, उसके बारे में पोस्ट शेयर कर रहे हैं. घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना और उन मर्दों को अपना आदर्श मानना बंद करें जो अपनी पत्नी को छोड़कर किसी कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़की के साथ चले जाते हैं. ये बहुत ही घिनौना है.

ये भी पढ़ें:
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement