Advertisement

Gadar-2 Promotion: रिलीज होने के 22 साल बाद गदर फिल्म को लेकर सनी देओल का बड़ा खुलासा, कपिल शर्मा शो पर कही ये बात

Gadar Movie: 2001 में सभी ने सनी देओल को कहा था कि गदर फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं करेगी क्योंकि यह एक पंजाबी फिल्म थी. हालांकि, दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी.

Gadar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST
  • सनी देओल ने गदर के बारे में किया खुलासा
  • कपिल शर्मा शो पर पहुंचे सनी देओल

Gadar-2: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' रिलीज होने वाली है. इसके अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में फैंस बेसब्री के फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही फिल्म का गाना 'उड़ जा काले कावा तेरे मुंह विच खंड पावा' रिलीज हुआ है. इसी का प्रमोशन करने के लिए 'गदर-2’ के प्रमोशन के लिए सनी देओल उर्फ तारा और अमीषा पटेल उर्फ सकीना टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में गए थे. कपिल शर्मा के दोनों ने खूब मस्ती की. ऐसे में सनी देओल ने कॉमेडी शो पर फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं. 

सनी देओल ने गदर के बारे में किया ये खुलासा 

सनी देओल ने सबसे पहले बताया कि वे गदर 2 में तारा सिंह की अपनी भूमिका को दोहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ये फिल्म 2001 की रोमांटिक ड्रामा का सीक्वल है. इसमें अमीषा पटेल भी हैं. सनी देओल कपिल शर्मा शो पर अपने किरदार तारा सिंह की तरह सजकर आए थे. ऐसे में होस्ट कपिल शर्मा ने उन्हें चिढ़ाया कि वह इन दिनों सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में तारा सिंह के रूप में दिखाई दे रहे हैं और उनसे पूछा कि क्या वह अपने ट्रक में या कार में शो में आए थे. जिसके बाद कपिल ने उनसे फिल्म के बारे में उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछा. जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने सभी को चौंका दिया है. सनी देओल ने कहा, "उत्साह है लेकिन घबराहट भी है. जब पहले गदर फिल्म रिलीज हुई थी, तब इंडस्ट्री में हर किसी का रिएक्शन नेगेटिव था. लेकिन जिस तरह से दर्शकों को ये पसंद आई थी, तब हर कोई बदल गया था.”

दरअसल, जब गदर फिल्म रीलिज हुई थी तब सभी ने उनसे कहा था कि यह अच्छा परफॉर्म नहीं करेगी क्योंकि यह एक पंजाबी फिल्म है. हालांकि, दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई थी. जैसे ही ये बात सनी देओल ने कपिल शर्मा शो में कही वैसे ही दर्शकों की जोरदार तालियां बजने लगी. 

11 अगस्त को आ रही है फिल्म 

गदर फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था. ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी थी. अब 'गदर 2' में मनीष वाधवा विलेन का किरदार निभा रहे हैं. गदर जहां ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी वहीं अब ये देखने वाली बात होगी कि गदर-2 स्क्रीन पर कैसा परफॉर्म करने वाली है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement