Advertisement

Sushmit Sen Daughters: हमेशा ही चर्चा में रही है सुष्मिता सेन की निजी जिंदगी, 24 साल की उम्र में लिया था बच्ची को गोद, 2010 में दूसरी बार बनीं मां

सुष्मिता सेन 46 साल की हैं और जल्द ही ललित मोदी की दुल्हनिया बन सकती हैं. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) सिंगल मदर हैं. ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए रिलेशनशिप का ऐलान किया था.

बेटियों के साथ सुष्मिता सेन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST
  • सिंगल मदर हैं सुष्मिता सेन
  • सुष्मिता सेन ने दो बेटियां गोद ली हैं
  • सुष्मिता का कुछ महीनों पहले रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप हुआ था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) को डेट कर रही हैं. उनकी ललित मोदी के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ललित मोदी से पहले सुष्मिता रोहमन शॉल (Rohman Shawl) को डेट कर रही थीं. रोहमन शॉल (Rohman Shawl) सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं. दोनों कई साल तक लिव इन में रहे और इसी साल अलग होने की घोषणा की थी. हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं. 

निजी जिंदगी चर्चा में रही

साल 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं. ये बात तो आप सभी जानते होंगे कि सुष्मिता सिंगल मदर हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. 1996 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं सुष्मिता का फिल्मी करियर तो कुछ खास नहीं रहा लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही. 

24 साल की उम्र में बेटी रेनी को लिया था गोद

सुष्मिता सेन जब 24 साल की थीं तभी उन्होंने एक लड़की को गोद लिया. उन्होंने उस नन्ही बच्ची को रेनी नाम दिया. रेनी जब छोटी थीं, तब उन्हें Bronchial Water नाम की परेशानी थी. सुष्मिता ने रेनी को मां और बाप दोनों का प्यार अकेले ही दिया है. अब रेनी 22 साल की हो चुकी हैं. रेनी एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी करती हैं. उन्होंने दर्शील सफारी के साथ शॉर्ट फिल्म में भी किया हैं वे अपनी मां के साथ फैशन शोज में रैम्प वॉक भी कर चुकी है.

सिंगल मदर हैं सुष्मिता सेन

एक्ट्रेस ने साल 2010 में अलीशा को गोद लिया था. सुष्मिता की छोटी बेटी अलीशा अभी 12 साल की हैं और पढ़ाई कर रही हैं. बात करें सुष्मिता सेन के अफेयर्स की तो उनका नाम विक्रम भट्ट, ऋतिक भसीन, संजय नारंग, रोहमान शॉल से जुड़ चुका है. संजय नारंग के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुष्मिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी लिखा था. अब ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ उनकी मुलाकातों की सभी पुरानी फोटो शेयर कर अभिनेत्री से जल्द शादी करने का ऐलान किया है.

दमदार अभिनेत्री हैं सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में जानी जाती हैं. अभिनेत्री ने वेब सीरीज 'आर्या' से इंडस्ट्री में वापसी की थी. इसके दोनों सीजन सफल रहे हैं. लोगों ने सुष्मिता के एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी. वह आने वाले समय में और भी कई वेब सीरीज में नजर आ सकती हैं. सुष्मिता 46 साल की हैं. उन्होंने अब भी ललित मोदी से रिश्ते और शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement