Advertisement

OTT पर छाईं 90 की दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्रियां, माधुरी से लेकर काजोल तक ने शुरू की दूसरी पारी

90s actress: आज हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों की जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई.

Actresses
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST
  • OTT पर छाईं नब्बे के दशक की अभिनेत्रियां
  • सेकेंड इनिंग से जीता दर्शकों का दिल

ओटीटी प्लेटफॉर्म कई कलाकारों के डूबते करियर के लिए संजीवनी बनकर उभरा है. कोरोना काल में जब थियेटर बंद हुए तो दर्शक ओटीटी पर शिफ्ट हो गए. कुछ कलाकार तो ऐसे भी थे जो सालों से बड़े पर्दे से गायब थे लेकिन ओटीटी ने इन्हें एक बार फिर चमका दिया. 

द फेम गेम में माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने वेब सीरीज 'द फेम गेम' के साथ ओटीटी डेब्यू किया. इस वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित के अलावा संजय कपूर, मानव कौल और राजश्री देशपांडे अहम भूमिकाओं में थे. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

आर्या 2 में सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने एक समय में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं. और फिर अचानक लाइमलाइट से दूर हो गईं. सुष्मिता सेन ने 10 साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज आर्या से डेब्यू किया. इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी सुष्मिता सेन ने अपनी लाजवाब एक्टिंग और धाकड़ अंदाज से हर किसी को हैरान कर दिया.

अरण्यक में रवीना टंडन

अरण्यक से रवीना टंडन ने अपना ओटीटी डेब्यू किया. सीरीज में वह पुलिस थाने की मुख्य अधिकारी कस्तूरी डोगरा के किरदार में नजर आईं. इस मिस्ट्री-थ्रिलर में रवीना की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. ये रोमांचक सीरीज पिछले साल नेटफ्लिक्स पर 10 दिसंबर को रिलीज हुई थी. रवीना ने अपने करियर में गोविंदा के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

द ब्रोकन न्यूज में सोनाली बेंद्रे

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' से ओटीटी डेब्यू किया. इस सीरीज में सोनाली ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई हैं.

 वेब सीरीज के अलावा, सोनाली रियलिटी शो में बतौर गेस्ट भी नजर आती रहती हैं.  

त्रिभंगा में काजोल

काजोल ने त्रिभाषी फिल्म 'त्रिभंगा' के साथ 2021 में अपना डिजिटल डेब्यू किया था. काजोल के पति अजय देवगन भी ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं. काजोल ने 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्हें सफलता 1993 की सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' से मिली.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement