Advertisement

ट्रोल करने वालों ने सुष्मिता सेन को कहा गोल्ड डिगर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

सुष्मिता सेन का ललित मोदी को डेट करने पर ट्रोल करने वालों ने सोशल मीडिया पर गोल्ड डिगर से संबोधित किया. गोल्ड डिगर कहे जाने पर सुष्मिता सेन ने आलोचकों को निचली मानसिकता वाला कहा है.

Sushmita Sen
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST
  • ट्रोल करने वालों को सुष्मिता सेन ने दिया करारा जवाब
  • सुष्मिता सेन बोली- मैं सोना नहीं बल्कि हीरे की परख रखना जानती हूँ

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. वे बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं.  वहीं इसको लेकर ललित मोदी और सुष्मिता सेन की तरफ से भी साफ कर दिया गया है कि वह दोनों एक दूसरे को केवल डेट कर रहे है. डेटिंग की खबर के बाद से ही सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया को काफी ट्रोल किया जा रहा है. यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर भी कहा. जिसको लेकर सुष्मिता सेन ने ट्रोल करने वालों करारा जवाब दिया है. 

ट्रोल करने वालों को दिया जवाब 
सुष्मिता सेन ने ट्रोल करने वालों को लेकर कटाक्ष किया है. इसके लिए सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बीते दिनों में मेरे नाम को गोल्ड डिगर और दौलत की लालची कहकर सोशल मीडिया पर काफी उछाला जा रहा है. यह देखना दिल को तोड़ने वाला है. इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि मैं इन ट्रोल करने वालों की बिल्कुल भी परवाह नहीं करती हूं. मैं सोना नहीं बल्कि हीरे की परख रखने का हुनर रखती हूं. 

फैंस का किया धन्यवाद 
सुष्मिता सेन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो मुझे गोल्ड डिगर बोल रहे हैं. उनकी निचली मानसिकता साफ साफ दिखाई दे रही है. सुष्मिता सेन ने अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद देते हुए कहा, “मुझे अपने शुभचिंतकों और प्रियजनों का पूरा समर्थन है. कृपया जान लें, आपकी सुशी (Sushi) बिल्कुल ठीक है. मैं सूरज की तरह (Sun) हूं. आप लोगों को ढेर सारा प्यार.”
 
सुष्मिता सेन और ललित मोदी एक दूसरे को कर रहे हैं डेट 
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ललित मोदी ने लिखा था कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके साथ ही अपने इस पोस्ट में ललित मोदी ने यह भी लिखा था कि वे अभी केवल डेट कर रहे हैं, शादी नहीं ! और ईश्वर ने चाहा तो शादी भी जल्द हो सकती है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement