Advertisement

Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन को पड़ा दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी हुई...एक्ट्रेस ने कहा 'हार्ट को स्ट्रांग रखें'

सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उन्हें हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी. हालांकि अब वो ठीक हैं. सुष्मिता ने इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है.

सुष्मिता सेन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST
  • सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक
  • अब ठीक है सुष्मिता की तबीयत

सुष्मिता सेन को बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक माना जाता है. लेकिन सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके उनके फैंस काफी चौंक गए हैं. गुरुवार को सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सभी को बताया कि उन्हें कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था. जिसके लिए वो एंजियोप्लास्टी करवा चुकी हैं, और वो काफी ठीक हैं.

सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक
सुष्मिता सेन सभी फिटनेस फ्रिक लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं. हालांकि, दो दिन पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, "अपने दिल को खुश और स्ट्रांग रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा रहेगा" (मेरे पिता @sensubir के समझदार शब्द) मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था. एंजियोप्लास्टी हुई. स्टेंट लगा है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे हार्ट स्पेशलिस्ट ने फिर से पुष्टि की 'मेरा दिल बड़ा है'. बहुत से लोगों को समय पर सहायता और रचनात्मक कार्रवाई के लिए धन्यवाद. वौ किसी अन्य पोस्ट में करेंगे! यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है. सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी खुल कर जीने के लिए तैयार हूँ !!! मैं आप लोगों से परे प्यार करता हूँ !!!! #godisgreat #duggadugga (sic).”

सुष्मिता इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. कई दिनों से सुष्मिता सोशल मीडिया पर इनएक्टिव थीं, जिस कारण उनके फैंस को भी उनकी चिंता सताने लगी थी. अभी पांच दिन पहले, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा, प्रशंसकों को सूचित किया कि वह 'मौसम से थोड़ा सा प्रभावित' हैं. उनकी पोस्ट में लिखा था, "#लुकफॉरवर्ड #स्टेपफॉरवर्ड #मूवफॉरवर्ड और बस ऐसे ही, सब कुछ आपके पीछे है !!!! आह! जीवन की सादगी !!! उपचार ऊर्जा. आप भेजते हैं, मैं प्राप्त करता हूं !!!! आपका दिन शुभ हो !!! #duggadugga #yourstruly (sic)."

उसने आगे कहा, "आप सभी के प्यार और उपचार ऊर्जा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, आपने मुझे रास्ता भेजा ओह सामूहिक प्रार्थनाओं की शक्ति वास्तव में जीवन को बचाती है !!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं !!!! 

सुष्मिता का वर्कफ्रंट
सुष्मिता सेन ने 'बीवी नंबर 1', 'डू नॉट डिस्टर्ब', 'मैं हूं ना', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'तुमको ना भूल पाएंगे' और भी कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एमी-नॉमिनेटेड सीरीज़ 'आर्या' के साथ एक्टिंग में वापसी की और शो के दूसरे सीज़न में भी अभिनय किया, हालांकि उनके फैंस को अब शो की तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement