Advertisement

तो क्या टूट जाएगी तारक और जेठालाल की दोस्ती? 14 साल बाद शैलेश लोढ़ा ने लिया शो छोड़ने का फैसला!

खबर है कि शो के मुख्य किरदार तारक यानी शैलेश लोढ़ा शो छोड़ने वाले हैं. ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शैलेश ने 14 साल बाद शो को छोड़ने का फैसला लिया है. शैलेश शुरुआत से शो का हिस्सा थे लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वो जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं.

Shailesh Lodha to quit Taarak Mehta Ka Ooltah CHasma
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST
  • शैलेश शो के कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं
  • 14 साल बाद छोड़ सकते हैं शो

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे पॉपुलर टीवी शोज़ में से एक है. शो सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है और आज भी लोग इसे उतने ही चाव से देखते हैं. जितना ही पॉपुलर शो है उतने ही मजबूत हैं इसके किरदार. जेठालाल, पोपटलाल, भिड़े, दया, अंजलि भाभी इन सभी को शायद ही कोई भूल पाया हो. लोग इन्हें इनके रियल नेम से ज्यादा रील नेम से जानते हैं. पूरा शो गोकुलधाम सोसाइटी के आसपास ही घूमता है और अब इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है.

खबर है कि शो के मुख्य किरदार तारक यानी शैलेश लोढ़ा शो छोड़ने वाले हैं. ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शैलेश ने 14 साल बाद शो को छोड़ने का फैसला लिया है. शैलेश शुरुआत से शो का हिस्सा थे लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वो जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं. खबर है कि शैलेश पिछले एक महीने से शूटिंग नहीं कर रहे हैं और उनका वापसी का भी कोई प्लान नहीं है.

इसलिए छोड़ रहे शो...
सीरियल में लोग जेठालाल और तारक की दोस्ती को खूब इंजॉय करते हैं और रियल लाइफ में भी शैलेश और दिलीप की दोस्ती काफी अच्छी है. रिपोर्ट की माने तो शैलेश शो के कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उनकी डेट्स का शो पर ठीक से इस्तेमाल नहीं हुआ है. वहीं खबर है कि शैलेश इस शो की वजह से कई अच्छे ऑफर्स भी नहीं ले पा रहे हैं और अब वो इन मौको को गवाना नहीं चाहते हैं. हालांकि शैलेश ने शो छोड़ने की कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दी है.

दिशा वकानी, नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह के बाद अब शैलेश के शो छोड़कर जाने से उनकी ऑडियंस वाकई उदास हो सकती है. शो 14 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. शो सोमवार से शुक्रवार रोज शाम 8.30 बजे सब टीवी पर आता है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement