Advertisement

बिग बॉस 15 की विजेता बनीं तेजस्वी प्रकाश, 40 लाख की प्राइज मनी के साथ लौटेंगी घर

तेजस्वी बिग बॉस 15 जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक थीं, इसलिए जब सलमान खान ने उनके नाम की घोषणा की तो यह आश्चर्य की बात नहीं थी. शो में अपनी पूरी जर्नी के दौरान, तेजस्वी प्रकाश एक मजबूत नेतृत्व वाले व्यक्तित्व के रूप में सामने आई थी.

बिग बॉस 15 की विजेता बनीं तेजस्वी प्रकाश
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST
  • ट्रॉफी और प्राइज मनी घर ले जांएगी तेजस्वी
  • काफी मजबूत दावेदार थीं तेजस्वी

चार महीनों का इंतजार पूरा हुआ और आखिरकार तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विजेता बन गईं. तेजस्वी को शुरू से ही बीबी 15 ट्रॉफी के टॉप दावेदारों में से एक माना जाता है. सीजन के बीच से ही दर्शकों को तेजस्वी ट्रॉफी की असली हकदार लगने लगी थीं, और वही हुआ जिसका सभी को इंतजार था. तेजस्वी प्रकाश आज बिग बॉस की विजेता बन गईं. 

40 लाख की प्राइज मनी घर ले जांएगी तेजस्वी
तेजस्वी बिग बॉस 15 जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक थीं, इसलिए जब सलमान खान ने उनके नाम की घोषणा की तो यह आश्चर्य की बात नहीं थी. शो में अपनी पूरी जर्नी के दौरान, तेजस्वी प्रकाश एक मजबूत नेतृत्व वाले व्यक्तित्व के रूप में सामने आई थी. आज तेजस्वी ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीती है, और इसी के साथ वो 40 लाख की प्राइज मनी घर ले जाएंगी.

कैसी रही तेजस्वी की जर्नी
बिग बॉस 15 की इस जर्नी में तेजस्वी एक मजबूत दावेदार के रूप में मौजूद रहीं. वो काफी स्ट्रांग रहीं, जब-जब उन्हें अपनी राय रखने की जरूरत होती वो काफी कॉन्फिडेंस के साथ लोगों के सामने आईं और अपना पक्ष रखा. तेजस्वी ने अपने विचारों को दृढ़ता से रखा और रियलिटी शो में सही चीजों के लिए खड़ी रहीं. ऐसा कोई पल नहीं था जब तेजस्वी ने गलत स्टैंड लिया हो.

काफी ज्यादा है तेजस्वी की फैन फॉलोइंग
बिग बॉस 15 के घर के बाहर तेजस्वी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. वो सिलसिला बदलते रिश्तों का 2 में नजर आ चुकीं हैं. अभिनेत्री ने टीवी पर अपने बेहतरीन काम के कारण पिछले कुछ वर्षों में बहुत सारे फैंस कमाए हैं. बिग बॉस 15 में प्रवेश करने के बाद उनके फैन फॉलोअर्स कई गुना बढ़ गई है. इससे पहले खतरों के खिलाड़ी में भी उन्होंने काफी मजबूत प्रदर्शन किया था.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement