Advertisement

तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्ररा के साथ बेबी प्लानिंग को लेकर बताई ये बड़ी बात- पढ़ें रिपोर्ट

टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में यह कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' (Double Date) में शामिल हुआ, जिसका प्रीमियर कल होने वाला है.

करण कुन्दरा और तेजस्वी प्रकाश
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्ररा अपनी केमिस्ट्री को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है. इसी बीच अब तेजस्वी ने पहली बार करण कुंद्ररा के साथ फैमिली प्लानिंग और बच्चे को लेकर खुलकर बात की है. एक चैट शो में उन्होंने मजेदार अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है.

चैट शो में खुलकर बोले करण-तेजस्वी
हाल ही में करण कुंद्ररा और तेजस्वी प्रकाश नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो Double Date में नजर आए. इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते, साथ रहने के अनुभव, Bigg Boss के बाद की जिंदगी और कई अनसुनी बातों पर खुलकर बातचीत की. शो में दोनों की मस्ती और मजेदार बातचीत ने लोगों का खूब ध्यान खींचा.

शो के दौरान नेहा धूपिया ने मजाकिया अंदाज में तेजस्वी और करण से पूछा कि आखिर दोनों बच्चे कब प्लान कर रहे हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि कोई बता दें कि कब तक गुड न्यूज मिल सकती है. इस सवाल का जवाब तेजस्वी ने बेहद मजेदार अंदाज में दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर बच्चे पूरी तरह प्लान करके होते, तो क्या बाकी लोगों के भी ऐसे ही होते? उनका यह जवाब सुनकर नेहा और अंगद दोनों कुछ पल के लिए चौंक गए और फिर जोर से हंस पड़े. हालांकि इस शौ का एपिसोड कल (May 21, 2026), दोपहर 1 बजे आएगा. लेकिन फैंस अभी से एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

तेजस्वी का मजेदार जवाब बना चर्चा का विषय
बातचीत के दौरान तेजस्वी ने आगे भी मजाक जारी रखा. उन्होंने कहा कि शायद उनके साथ भी चीजें ज्यादा प्लानिंग के बजाय अपने आप ही होंगी. उनके इस हल्के-फुल्के जवाब ने पूरे माहौल को और मजेदार बना दिया. करण कुंद्ररा भी इस दौरान तेजस्वी की बातों पर मुस्कुराते नजर आए. शो में दोनों की बॉन्डिंग और सहज अंदाज वहां मौजूद उनके फैंस को काफी पसंद आया. वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

फैंस को अब भी शादी का इंतजार
करण और तेजस्वी के चाहने वाले लंबे समय से दोनों को शादी के बंधन में बंधते देखने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि करण कुंदरा ने तेजस्वी को प्रपोज किया है, जिसकी तस्वीरें आज सोशल मीडिया और हर जगह खूब वायरल हो रही हैं. लोग अब इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं.

बीग बॉस के दौरान आए दोनों करीब
करण कुंद्ररा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी Bigg Boss 15 के दौरान शुरू हुई थी. साल 2021 में दोनों एक-दूसरे के करीब आए और तभी से रिलेशनशिप में हैं. अब करीब पांच साल से दोनों साथ हैं और टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिने जाते हैं.
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement