Advertisement

जब एक दूधमुंही बच्ची ने मां-बाप से कहा-'I LOVE YOU', क्यूटनेस देख आप भी कह उठेंगे...

गुड न्यूज कॉरेसपॉन्डेंट(GoodNewsCorrespondent) के ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है-'I LOVE YOU'! हमारी बेटी ने पहली बार कुछ कहा है जिसे हमने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

प्यारी सी बच्ची का वीडियो लोग खूब लाइक कर रहे हैं
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST
  • ट्विटर पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
  • गुड न्यूज कॉरेसपॉन्डेंट के हैंडल से किया गया है शेयर

एक बच्चे को कुछ भी बोलने में कितना समय लगता है? शायद एक साल...हो सकता है 7 या 8 महीने. लेकिन, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दूधमुंही बच्ची जिसकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह 3 से 4 महीने की होगी, उसने अपने मां-बाप को 'I LOVE YOU' कहा. मां-बाप ने इसका वीडियो बनाकर ट्विटर पर शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

 

 

ट्विटर पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
गुड न्यूज कॉरेसपॉन्डेंट(GoodNewsCorrespondent) के ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है-'I LOVE YOU'! हमारी बेटी ने पहली बार कुछ कहा है जिसे हमने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. करीब 1300 लोगों ने लाइक किया है. वीडियो देख आपको भी बच्ची से प्यार हो जाएगा. 

कई लोगों ने किए कमेंट
इस वीडियो को कई लोगों ने रीट्वीट और कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा-"मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि इसमें प्यारा क्या है...बच्चा या मां-बाप के चेहरे पर भाव". दूसरे यूजर ने लिखा-"यह बहुत प्यारी है. मेरे बच्चे अब बच्चे नहीं रहे. यह बहुत की प्यारी उम्र है". तीसरे ने पोस्ट किया-"अद्भुत और सुंदर".  इसी तरह कई यूजन ने वीडियो पर कमेंट किए हैं. जो इस वीडियो को देख रहा है उसके मुंह से एक ही शब्द निकल रहा है-आववव...(Awww).

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement