Advertisement

5 Evergreen Monsoon Songs: बरसात के मौसम में सुनें बारिश पर 5 रोमांटिक गाने, सब है एक से एक एवरग्रीन

बारिश के मौसम को खास बनाने के लिए बॉलीवुड के ये 5 सदाबहार रोमांटिक गाने आपको जरूर सुनने चाहिए. ये सॉन्ग्स आज भी लोगों के मन को मोह लेते हैं.

Rain Top 5 Song
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

बारिश का मौसम हो और दिल गाने सुनने का न करे, ऐसा भला हो सकता है क्या? बॉलीवुड ने हर मौसम और हर त्योहार के लिए कई खूबसूरत गाने दिए हैं, लेकिन बारिश पर फिल्माए गए गानों की बात ही कुछ अलग है. फिल्मों के इन सदाबहार गानों ने रोमांस को एक अलग ही मायने दिए. आज भी बारिश की बूंदों के बीच जब ये गाने बजते हैं तो दिल ठहर-सा जाता है और मन करता है कि किसी खास के साथ बारिश में भीगते हुए ये पल जिए जाएं. आज हम आपको ऐसे ही 5 गानों के बारे में बताएंगे, जो सालों बाद भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और आज भी पूरी तरह एवरग्रीन हैं.

1. बरसात भी आकर चली गई
फिल्म: दिल विल प्यार व्यार
साल: 2002
आवाज: अभिजीत भट्टाचार्य
इस गाने में बारिश सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि किसी के इंतजार और प्यार की बेचैनी को दिखाने का जरिया बनती है. गाने का पूरा भाव एक ऐसे शख्स का है, जो अपनी पसंदीदा लड़की की एक झलक पाने के लिए भी तरस रहा है. बारिश आकर चली जाती है, लेकिन उसका इंतजार खत्म नहीं होता. यहीं इस गाने की सबसे बड़ी ताकत और खूबसूरती है. 

2. एक लड़की भीगी भागी सी
फिल्म: चलती का नाम गाड़ी 
साल: 1958 
आवाज: किशोर कुमार
अगर बारिश में भीगे किसी अनजान चेहरे से अचानक मुलाकात हो जाए तो माहौल कितना दिलचस्प हो सकता है, यह गाना उसी एहसास को दिखाता है. गाने में एक भीगी हुई लड़की रात के समय नजर आती है और उसकी मुलाकात एक अजनबी से होती है. किशोर कुमार की आवाज और गाने का मजेदार अंदाज इस पूरे सीन को रोमांटिक बना देता है. यही वजह है कि इतने साल बाद भी बारिश में इस गाने का जिक्र जरूर होता है.

3. कभी जो बादल बरसे
फिल्म: जैकपॉट 
साल: 2013 
आवाज: अरिजीत सिंह
सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल अरिजीत सिंह की आवाज में यह गाना बारिश के साथ प्यार और उस प्यार के करीब से महसूस करने की चाहत को शब्दों के जरिए दिखाने की कोशिश करता है. हालांकि अरिजीत की आवाज इसे और ज्यादा रोमांटिक और भावपूर्ण बना देती है.

4. कोई लड़की है
फिल्म: दिल तो पागल है 
साल: 1997 
आवाज: लता मंगेशकर और उदित नारायण
बच्चों से लेकर बड़ों तक द्वारा पसंद की जाने वाले इस गाने की दिल में अलग जगह है. हर कोई इस गाने पर अपने खास इंसान के साथ एक बार डांस करना तो जरूर चहता है. बारिश का ये गाना सीधे प्यार और खुशी से जोड़ता है. यह गाना किसी उदासी का हिस्सा नहीं, बल्कि खुशियां और रोमांस को दिखा रहा है. शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म का यह गाना आज भी सावन और बारिश के मौसम में खूब पसंद किया जाता है.

5. आज मौसम बड़ा बेईमान है
फिल्म: लोफर 
साल: 1973 
आवाज: मोहम्मद रफी
पुराने दौर के रोमांटिक गानों की बात हो और इस गाने का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. धर्मेंद्र और मुमताज पर फिल्माया गया यह गाना बदलते मौसम के बीच प्यार और दिल की बेचैनी को दिखाता है. गाने में बादलों और मौसम के बहाने दोनों किरदारों के बीच रोमांटिक माहौल बनाया गया है. यही वजह है कि आज भी बारिश के मौसम में यह गाना सुनते ही पुराने बॉलीवुड का रोमांस याद आ जाता है.

(GNT इंटर्न अनुष्का रस्तोगी की रिपोर्ट)
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement