Advertisement

Toxic day 1 collection: टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 101 करोड़ की कमाई... फिर भी KGF 2 और धुरंधर 2 से रह गई पीछे!

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को भले ही दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन टिकट खिड़की पर करोड़ों रुपये बटोर लिए.

toxic box office collection day 1
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST

यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाका दिखा दिया है. फिल्म को लेकर जहां सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली राय देखने को मिल रही है, वहीं कमाई के मामले में यश ने शानदार शुरुआत की है. एडवांस बुकिंग से ही फिल्म के बड़े कलेक्शन के संकेत मिल गए थे और रिलीज के पहले दिन इसका असर साफ नजर आया.

पहले दिन 101 करोड़ रुपये की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉक्सिक ने भारत में पहले दिन 24,579 शोज से करीब 101.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 120.75 करोड़ रुपये रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने पहले दिन करीब 140.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन का बड़ा योगदान रहा. हिंदी में 'टॉक्सिक' ने करीब 55 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके अलावा कन्नड़ वर्जन ने 23 करोड़, तेलुगू ने 16 करोड़, तमिल ने 5.50 करोड़ और मलयालम वर्जन ने करीब 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

धुरंधर 2 और KGF 2 से पीछे
101 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के बावजूद 'टॉक्सिक' साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म नहीं बन पाई. रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने इसी साल मार्च में रिलीज के पहले दिन 103 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इस आंकड़े के साथ 'धुरंधर 2' अभी भी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी हुई है. वहीं यश अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF 2' का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाए. 'KGF' ने पहले दिन भारत में करीब 116 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. यानी 'टॉक्सिक' इस आंकड़े से भी पीछे रह गई.

वीकेंड पर होगा असली टेस्ट
'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग पहले से ही शानदार थी, जिससे इसकी बड़ी ओपनिंग का अंदाजा लग गया था. हालांकि, अब फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ है. कुछ रिव्यू में फिल्म की कहानी और कंटेंट को लेकर सवाल उठाए गए हैं. यश ने 'KGF 2' की सफलता के करीब चार साल बाद 'टॉक्सिक' से बड़े पर्दे पर वापसी की है. ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि फिल्म वीकेंड और पहले हफ्ते में कितना कलेक्शन करती है. क्या 'टॉक्सिक' लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement