Advertisement

Tunisha Sharma death case: तुनिषा केस में आया नया मोड़...कौन है संजीव कौशल जिससे डरती थी तुनिषा? सीजान के परिवारवालों का आरोप

दिवंगत अभिनेत्री की आत्महत्या के मामले में रोज नए मोड़ आ रहे हैं. शीज़ान के परिवार ने आखिरकार शीज़ान के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में खुल कर बात की. सोमवार को सीजान के परिवारवालों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. अब एक नया नाम संजीव कौशल सामने आया है, यह नाम तुनिषा को पैनिक अटैक देता था.

Tunisha and Sheezan
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है. सोमवार को शीजान के वकील और परिवार वालों ने एक प्रेस कांफ्रेस की जिसमें उनकी बहन ने शीजान पर लगे कई आरोपों को नकारा. उन्होंने तुनिषा की मां पर ही सवाल उठा दिए. इस तरह अभिनेत्री की मौत के मामले के अपडेट और भी पेचीदा होते जा रहे हैं. जांच के बाद नए आरोप और नए नामों का खुलासा हो रहा है. जबकि तुनिषा का पूर्व प्रेमी अभी भी वालीव पुलिस की हिरासत में है. अभिनेत्री के कथित 'आत्महत्या' मामले में एक बड़े घटनाक्रम में, शीजान खान के वकील ने दावा किया कि दिवंगत अभिनेत्री और उनके परिवार के सदस्यों के बीच संबंध 'अच्छे' नहीं थे.

पैसे खर्च करने के लिए लेनी होती थी अनुमति
उनका कहना है कि संजीव कौशल और तुनिषा की मां मिलकर एक्ट्रेस को डॉमिनेट करते थे. संजीव कौशल से तुनिषा परेशान रहती थी. जबकि शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दावा किया कि संजीव कौशल, जो खुद को तुनिषा के मामा के रूप में पेश कर रहे हैं, दिवंगत अभिनेता के रिश्तेदार नहीं हैं. साथ ही उन्होंने तुनिषा की मां वनिता शर्मा और कौशल के रिश्तों पर भी गंभीर सवाल खड़े किए.वकील के अनुसार, वनिता (तुनिषा की मां) और संजीव कौशल मिलकर तुनिषा के पैसों की देखरेख करते थे और तुनिशा को अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करने के लिए उनसे अनुमति लेनी पड़ती थी.

कौन है संजीव कौशल?
इसके अलावा संजीव कौशल जो खुद को तुनिषा के मामा बता रहे हैं पर भी गंभीर आरोप लगाए गए. शीजान के वकील का कहना है कि वनिता और कौशल के बीच क्या रिश्ता है?" वकील ने दावा किया कि वनिता ने एक बार अपकी बेटी को थप्पड़ मारा था और उसका गला घोंटने की भी कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि तुनिषा और संजीव कौशल के संबंध बहुत खराब थे. संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आते थे. इस बारे में ज्यादा बोलने से उन्होंने इनकार किया ये कहते हुए कि यह एक संवेदनशील मामला है.

संजीव ने आरोपों को बताया झूठा
वहीं संजीव कौशल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया. उन्होंने कहा कि अभी वो तुनिषा के अंतिम संस्कार और दूसरी अन्य चीजों में बिजी थे इसलिए आरोपों पर ध्यान नहीं दे पाए. एक बार तुनिषा की प्रेयर मीट के बाद वो एक-एक आरोप का जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि मुझ पर तुनिषा के सौतेले पिता होने का आरोप लगाया जा रहा है. मैं बताना चाहता हूं कि मैं सौतेला पिता नहीं हूं. वह मेरी बेटी जैसी थी. लोग बकवास बातें कर रहे हैं.तुनिषा शर्मा 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर वॉशरूम में लटकी पाई गई थीं. इसके बाद, मुंबई पुलिस ने को-एक्टर शीजान खान को तुनिषा की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. शीजान फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement