Advertisement

अमेरिकन वेब सीरीज Citadel के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे वरुण धवन-सामंथा रुथ प्रभु...जारी हुआ पहला पोस्टर

अमेरिकन वेब सीरीज का हिंदी संस्करण अनाउंस हो गया है. इस सीरीज का नाम सिटाडेल:हनी बनी रखा गया है. इस फिल्म के निर्माता राज और डीके हैं. वरुण धवन और सामंथा रूथ इसमें मुख्य किरदार में नजर आएंगे.

Varun Dhawan, Citade
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

प्राइम वीडियो ने Russo Brothers द्वारा तैयार की गई जासूसी एक्शन सीरीज 'Citadel' के इंडियन एडिशन के लिए टाइटल और कलाकारों के बारे में जानकारी दी है.प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस वेब सीरीज का टाइटल 'सिटाडेल हनी बनी' है और इसमें सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन नजर आएंगे. हालांकि अभी इस सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.बता दें कि यह सीरीज प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी ड्रामा सीरीज 'सिटाडेल' का हिंदी संस्करण है.

जारी हुआ फिल्म का पहला पोस्टर
बता दें कि प्राइम वीडियो ने 19 मार्च को अपने इवेंट के दौरान कई सारी फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की जिसमें से एक वरुण धवन की मच अवेटेड वेब सीरीज का टाइटल भी है. वरुण धवन और सामनंथा रुथ प्रभु का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है. इस पोस्टर में दोनों एक्टर्स के हाथों में बंदूक नजर आ रही है जिसको देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सीरीज जबरदस्त एक्शन थ्रिलर होने वाली है.

कौन-कौन आएगा नजर
ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी. सिटाडेल हनी बनी' का प्रीमियर जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा. इस सीरीज में अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी नजर आएंगे. राज और डीके के साथ सीता आर मेनन द्वारा लिखी गई 'भारतीय मूल' की सिटाडेल' के जरिए वरुण की ओटीटी पर शुरुआत होगी. राज एंड डीके,अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत, कार्यकारी निर्माता के रूप में भी काम करेंगे. राज और डीके इससे पहले शाहिद कपूर के साथ 'फर्जी' और राजकुमार राव के साथ 'गन्स एंड गुलाब्स' जैसी वेब सीरीज पेश कर चुके हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement