Advertisement

विद्युत के 'किसी को तो पकड़ना चाहिए था...' वाले बयान पर बन रहे मीम्स, अब बार्सिलोना के कोच हांसी फ्लिक का वीडियो आया, एक्टर भी हंसी नहीं रोक पाए

इंस्टाग्राम पेज 'द फुटबॉल पॉड' ने सोमवार को यह AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया. इसमें बार्सिलोना के कोच हांसी फ्लिक को विद्युत जामवाल के बयान की नकल करते दिखाया गया है. यह वीडियो रियल मैड्रिड के खिलाफ बार्सिलोना की हार के बाद सामने आया.

Vidyut Jammwal’s Viral Remark Turns Into AI Meme
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST
  • बार्सिलोना के कोच का वीडियो देख हंस पड़े लोग
  • विद्युत जामवाल के डायलॉग पर AI ने हंसी उड़ाई

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद विद्युत ने फैंस से सवाल किया था कि जब वहां इतने लोग मौजूद थे, तो किसी ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की. अब इसी बयान को लेकर AI से एक ऐसा वीडियो बनाया गया है, जिसमें बार्सिलोना के कोच हांसी फ्लिक विद्युत के अंदाज में बोलते नजर आते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खुद विद्युत ने भी इस पर रिएक्शन दिया है.

AI वीडियो में विद्युत के अंदाज में दिखे हांसी फ्लिक
इंस्टाग्राम पेज 'द फुटबॉल पॉड' ने सोमवार को यह AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया. इसमें बार्सिलोना के कोच हांसी फ्लिक को विद्युत जामवाल के बयान की नकल करते दिखाया गया है. यह वीडियो रियल मैड्रिड के खिलाफ बार्सिलोना की हार के बाद सामने आया.

वीडियो में फ्लिक को कहते हुए दिखाया गया, 'किसी को तो भागना चाहिए था, किसी को तो पकड़ना चाहिए था, नहीं? आई लव यू, आई एम योर बिगेस्ट फैन, व्हाट इज दिस गाइज? हम लोग करते हैं, आप लोग भी तो कुछ करो यार.'

किसी ने कहा- AI का सबसे अच्छा इस्तेमाल
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने इसे AI का मजेदार इस्तेमाल बताया. एक यूजर ने लिखा, 'AI का सबसे अच्छा इस्तेमाल.' वहीं, दूसरे ने कहा, 'मैं रो रहा था, लेकिन इस रील ने मुझे हंसा दिया.'

 

एक अन्य यूजर ने वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा, '100 फीसदी सही है.' कुछ लोगों ने इसे बेहद मजेदार बताया. एक कमेंट में विद्युत जामवाल का नाम भोजपुरी एक्टर रवि किशन के साथ जोड़ते हुए कहा गया कि विद्युत भी अब उन लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके डायलॉग मीम बन रहे हैं.

टाइगर की गाड़ी पर फायरिंग के बाद दिया था बयान
यह पूरा मामला पिछले हफ्ते टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के बाद शुरू हुआ. फुटबॉल मैच से घर लौटते समय टाइगर की गाड़ी पर तीन हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं. घटना के बाद विद्युत ने एक वीडियो जारी किया. उन्होंने टाइगर को सबसे निडर इंसान बताया, लेकिन मौके पर मौजूद फैंस की भूमिका पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि जब इतने लोग वहां थे और खुद को टाइगर का फैन बता रहे थे, तो किसी को हमलावरों का पीछा करने या उन्हें पकड़ने की कोशिश करनी चाहिए थी. विद्युत ने अपने संदेश में टाइगर से बजरंग बाण सुनते रहने की अपील भी की. साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की.

 

टाइगर को मामूली चोटें आईं, ड्राइवर घायल हुआ था
फायरिंग की घटना में टाइगर को मामूली खरोंचें आई थीं. उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक राहगीर को गोली लगी थी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर ने खुद गाड़ी की कमान संभाली और वहां से निकल गए.

घटना के बाद विद्युत के बयान पर कई कंटेंट क्रिएटर्स ने मीम बनाए. विद्युत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और जमकर ट्रोल किया.

हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगे विद्युत
काम की बात करें तो विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट्स और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' से डेब्यू किया है. किताओ सकुराई के निर्देशन में बनी यह फिल्म कैपकॉम की इसी नाम की वीडियो गेम सीरीज पर आधारित है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement